Category Archives:  Spiritual

क्या आप जानते है तांबे के गुणों के बारे मैं | क्यों लोग पहनते है तांबे के बने छल्ले, अंगूठी और क्यों तांबे के बर्तनो को घर मैं उपयोग मैं लेते है ...

Jul 18 2019

Posted By:  Sanjay

हिंदुस्तान मैं करोडो लोग तांबे की बनी अंगूठी और छल्ले पहनते है इसका क्या कारण हो सकता है  की लोग तांबे की अंगूठी और छल्ले पहनते है | वैद -पुराणों मैं तांबे के बहुत सारे फायदे बताये गये है और विज्ञान भी तांबे के महत्वो को बता चुका है | तांबा एक ऐसा धातु है जो कीटाणुओं को मारता है | ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य को ग्रहो का राजा माना जाता है उसी तरीके से तांबे को सभी धातुओं मैं सबसे अच्छा धातु माना जाता है |तांबे का स्तेमाल करने से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है | तांबे के बर्तन मैं पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम बताया गया है |


भारत मैं लोग हाथ मैं अंगूठी और छल्ले धारण करते है | यदि तांबे की अंगूठी पहनते है तो इससे शरीर की त्वचा तो ठीक रहेगी साथ ही मंगल गृह के दोष भी समाप्त हो जाते है | ज्योतिषशास्त्र मैं तांबे  को सूर्य की लालिमा बताया गया है जो की अपने आस पास मौजूद कीटाणुओं को समाप्त कर देती है | तांबे को नव ग्रहो का धातु भी बताया गया है | तांबा ही वह धातु है जो प्रकृति मैं कही भी पड़ा होगा वहा कीटाणुओं को समाप्त कर देता है | राशियों मैं भी तांबे धातु का बहुत महत्त्व बताया गया है |



वैज्ञानिको के अनुसार तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक हो जाता है | त्वचा के सारे रोग समाप्त हो जाते है | ब्लड प्रेशर कंट्रोल मैं रहता है | शरीर मैं आयी सूजन को कम कर देता है | त्वचा पर चमक आती है और त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है | 


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार तांबे के आभूषण पहनने से व्यक्ति का समाज मैं सम्मान बढ़ता है | व्यक्ति को यश की प्राप्ति होती है और व्यक्ति पर किसी भी बाहरी प्रभावों का असर भी नहीं पड़ता है | इसलिए तांबे को सभी धातुओं मैं सबसे अच्छा बताया गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर