Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों पहनते है भगवान शिव शेर की खाल, जानिए

Jul 18 2019

Posted By:  Sunny

देवों के देव महादेव का रूप सभी देवी देवताओं से निराला है उनका जीवन वैरागी है उन्हें किसी भी चीज का मोह नहीं है, भगवान शिव के गले में नाग की माला, सर पर चन्द्रमा और माँ गंगा विराजमान है और शरीर पर शेर की खाल धारण किये हुए है, भगवान शिव ही एक ऐसे देवता है जिसकी स्वयं देवता से लेकर राक्षस, भूत प्रेत भी आराधना करते है, स्त्री पुरुष सभी भगवान शिव की पूजा करते है |




भगवान शिव शेर की खाल ही धारण करते है लेकिन क्या आपने कभी अनुमान लगाया है भगवान शिव शेर की खाल क्यों धारण करते है इसके पीछे क्या राज है, आइये इसके बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त की जाये, शिव पुराण के अनुसार इस बात के पीछे एक रोचक कथा है |
 
कहा जाता है की एक एक बार भगवान शिव पूरी सृष्टि का भृमण कर रहे थे तभी वे एक ऐसे इलाके से गुजरे जहां ऋषि मुनियों का निवास था, उस समय भगवान शिव उस स्थान से निर्वस्त्र होकर गुजर रहे थे, तभी वहां रह रही ऋषि मुनियों के पत्नियों ने भगवान शिव को देखा तो वे भगवान शिव के सुडौल और आकर्षक शरीर की तरफ आकर्षित होने लगी,यह बात जब ऋषि मुनियों को पता चली तो वे बहुत क्रोधित हुए उन्होंने भगवान शिव के जीवन को समाप्त करने का फैसला लिया | उन्होंने शिव जी के मार्ग में एक गहरा गड्ढा कर दिया ताकि शिव जी उसमे गिर जाये और हुआ भी ऐसा ही अनजाने में भगवान शिव उस गड्ढे में गिर गए तभी ऋषि मुनियों ने देखा की शिव जी उस गड्ढे में गिर चुके है तो उन्होंने एक शेर को भी उस गड्ढे में दाल दिया ताकि वो शेर भगवान शिव को मार दे और उन्हें अपना भोजन बना ले, लेकिन हुआ इसके विपरीत भगवान शिव ने उस शेर को जान से मार दिया और उसकी खाल को उतार कर अपने शरीर पर धारण कर लिया और उस गड्ढे से बाहर निकल आये और तभी से शिव जी शेर की खाल धारण करने लगे |

पैराणिक कथाओ और शिव पुराण में मिली जानकारी के अनुसार शिव जी के शेर की खाल पहनने के पीछे यही रहस्य है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर