Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 जुलाई 2019: आज माँ लक्ष्मी करेंगी 07 राशियों की मनोकामना पूर्ण! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Jul 18 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 19 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन आपके लिए अच्छा है | ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है | आपके काम समय पर पूरे होंगे | आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद हो सकती है | स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं | घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं | मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा | आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा | परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे | रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा | आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे | इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा, आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो सकता है | काम की गति बनी रहेगी | आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे | मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं | इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है | घर का माहौल अच्छा रहेगा | काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं | अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिये ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं | मंदिर में इलायची दान करें, सब कुछ अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन जीवन में अहम मोड़ ला सकता है | आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें | अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है | काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा | आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए | छोटे बच्चों को खीर खिलाएं, काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है | आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं | इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा | परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है | छात्रों के लिए दिन ठीक है | आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है | बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं | गायत्री मंत्र का जप करें, आपका दिन बेहतर रहेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा, लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे | यात्रा की योजना बन सकती है | पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जायेगा | रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं | आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे | अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | आप अपने बात कहने में बहुत हद तक सफल होंगे | शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा | मंदिर में कपूर का दीपक जलाएं, आपको फायदा ही फायदा होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा | आप परिवार वालों के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा | छोटे बच्चों को कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है | कुछ लोग आपके किसी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं | पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है | आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं | सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है | जरूरत से ज्यादा खाना आपको परेशानी में डाल सकता है | मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज का दिन यात्रा में बीत सकता है | ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से रिलेटिड हो सकती है | आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे | आपका मन प्रसन्न रहेगा | आप किसी ट्रेडिशनल चीज़ के प्रति आकर्षित हो सकते हैं | बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं | बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं | अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं | रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है | जरूरतमंद को भोजन कराएं, दिन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा | आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं | आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे | आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं, इससे आपको काफी अच्छा लगेगा | परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा | कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है | कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है | मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा | किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं | इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी किसी कविता की प्रशंसा हो सकती है | आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है | माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद कर सकता है | आपको किसी काम में पड़ोसियां का भी सहयोग मिल सकता है | बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं | आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए | तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज का दिन शानदार रहेगा | ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है, जिसमें आपको बहुत अच्छा लगेगा | आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है | नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं | छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे | अपनों की मदद के लिये आप हमेशा तैयार रहेंगे | बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी | गणेश जी की आरती करें, रिश्ते बेहतर रहेंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है | आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है | लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं | आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे | जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने जा सकते हैं | स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं | आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी | छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं | सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है | गुरु का आशीर्वाद लें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर