Category Archives:  News

दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन, लम्बे समय से थी बीमार

Jul 20 2019

Posted By:  Sunny

लम्बे समय से बीमार चल रही दिल्ली की पूर्व CM शीला दीक्षित का आज निधन हो गया है, 81 साल की शीला दीक्षित का इलाज़ दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में चल रहा था, शीला दीक्षित 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री (1998 -2013 )रही, उन्होंने दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा 15 सालो तक हुकूमत की, उनके कुशल नेतृत्व के कारण ही कांग्रेस दिल्ली में लगातार 3 वर्षो तक अपना शासन कायम रखने में कामयाब रही, वर्तमान में वह दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय का अध्यक्ष के रूप में कार्यभार निभा रही थी | शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनते ही दिल्ली के राजनितिक गलियारों में शोक पसर गया है, सभी राजनितिक नेता और जानी मानी हस्तिया अपना दुःख प्रकट कर रहे है |



पंजाब के कपूरथला में जन्मी शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को हुआ था,उन्होंने दिल्ली के कान्वेंट स्कूल ऑफ़ जीसस एंड मैरी से अपनी शिक्षा पूरी की और मिरांडा हाउस स्कूल से अपनी MA की डिग्री प्राप्त की, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले वे कन्नौज से 1984  से 1989 तक सांसद भी रही इसके साथ ही वह एस्टिमेट्स कमेटी की भी सदस्या रही |



अपने कार्यकाल में शीला दीक्षित ने दिल्ली की काया पलटने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद भार संभालते हुए दिल्ली के विकास के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाये इसी वजह से वे संयुक्त महिला आयोग में भारत की प्रतिनिधि भी रही |

शीला दीक्षित की सन्तानो में एक लड़का और एक लड़की है, उनके बड़े लड़के का नाम संदीप दीक्षित और लड़की का नाम लतिका सैयद है, उनके बेटे संदीप दीक्षित कांग्रेस के संसद भी रह चुके है | शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को उनके दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित निवास स्थान पर लाया जायेगा, जहां उनके अंतिम संस्कार की तयारी की जाएगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर