Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जुलाई 2019: आज गणेश जी की इन 07 राशियों पर होगी विशेष कृपा, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Jul 23 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 24 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है | ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है, साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं | संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा | आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं, कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है | ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा, आपके कई काम समय से पूरे हो जायेंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी | किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी | आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी | जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | सोचे हुए काम पूरे होंगे | छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी काम बनेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आप दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं, आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे | इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है | आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा | जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे | ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं |ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए | आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं, संतान के साथ कुछ विवाद होने की आशंका बन रही है | किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए | साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं | परिवार वालों के साथ अधिक-से- अधिक समय बितायेंगे | गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं | जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है | संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है | आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए | किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए | आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा | आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है | परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे | किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा | इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे | ब्राहमण को कुछ दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए | प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है, निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है | कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज भी बन सकती है | कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है | आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते है | कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं | कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं | किसी के साथ मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है | प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है | आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, ये यात्रा सुखद भी रहेगी | व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा, नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा- पूरा साथ मिलेगा | साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी | दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे | जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा | अनाथालय में कुछ दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है | आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं, आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है | कुछ खास काम आपके अटक सकते हैं | जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा | भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी | कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा | मंदिर में जाकर कुछ समय बिताएं, आपकी परेशानियाँ दूर होंगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे | रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा, कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं | आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे | रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा | मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे, आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा | चिड़ियों को दाना खिलाएं, रूका हुआ धन वापस मिलेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा, कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं | आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है | पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे | साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं | रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है, आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश करेंगे | कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है | समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा | मंदिर में फल दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर