Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 जुलाई 2019; आज सिद्ध योग इन 07 राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

Jul 24 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 25 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है | दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा | ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा | परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा | प्रोफेसरों के लिए दिन शुभ है, कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है | स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा, छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा | अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी | आपका मन प्रसन्न रहेगा, हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा | प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी | व्यापार में इनकम बढ़ सकती है, जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है | गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं, सारे काम सफल होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | नौकरी में उन्नति होने के चांस बन रहे हैं | उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के सपने साकार हो सकते हैं | आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी | आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है | गाय को रोटी खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, मित्रों से मेल-जोल बढ़ सकता है | आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है | आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे | भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं | किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है | मंदिर में तिल दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा | आपको दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करनी चाहिए, सफलता मिल सकती है | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | मेहनत करने की जरूरत है | गायत्री मंत्र का जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा, भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा | व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है | आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | सोचे हुए काम पूरे होंगे | किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा | सूर्यदेव को नमस्कार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका ठीक-ठाक रहेगा | किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए | आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए | आज भागदौड़ की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है | कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए | इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आ सकता है | दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है | आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे | इस राशि के बिजनेसमैन को फायदा हो सकता है | ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी | आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है | परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे | रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा | किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आप सेहतमंद रहेंगे | रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा | कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी | अपने गुरु को प्रणाम करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा | आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है | करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है | किसी काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है, आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है | आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए | जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं | मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा | करियर में तरक्की के योग बने हुए है | ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा, आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे | प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है | यात्रा सुखद रहेगी, जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे | माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के मौके मिल सकते हैं | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी मिल सकती है | जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है | राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है | आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी | छोटे बच्चों को पेंटिंग कलर्स गिफ्ट करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर