Category Archives:  Spiritual

महिलाओं द्वारा किये गए ऐसे काम घर में गरीबी का कारण बनते है निराश हो जाती है माँ लक्ष्मी, जानिए

Jul 24 2019

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में स्त्रियों को देवी का दर्जा दिया गया है, बेटियों को लक्ष्मी की तरह पूजा जाता है यहां तक की नवरात्रों में बच्चियों को देवी मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है, कहते है औरत के हाथो में बरकत होती है इसीलिए अपने घर को बनाने में और बिगाड़ने में औरत का पूरा हाथ होता है, एक औरत माँ के रूप में पुरे परिवार का ख्याल रखती है, एक पत्नी के रूप में अपने पति के साथ घर में आने वाली हर कठिनाइयो का डटकर सामना करती है, और एक बेटी के रूप में घर खुशहाली और समृद्धि लाती है, महिलाओं की कई आदते या कह सकते है उनके काम घर में सुख शांति लाते है समृद्धि लाते है, लेकिन महिलाओं द्वारा किये गए कुछ काम ऐसे होते है जो घर में खुशहाली को दूर ले जाते है और घर में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, ये काम भले ही अनजाने में रोज किये जा रहे हो लेकिन ये काम घरो में दरिद्रता लाने का कारण बन सकते है, तो आइये ऐसे कामो के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली जाये जिनसे घर में दुर्भाग्य आता है |

झाड़ू को ठोकर मारना 




अक्सर देखा जाता है की कई बार महिलाये घर में झाड़ू को अपने पैरो से ठोकर मार देती है ऐसा करना सही नहीं है, जिस घर में झाड़ू को पैर से ठोकर मारी जाती है वहां कभी माँ लक्ष्मी का निवास नहीं होता है, उस घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है वह घर कभी आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हो पाता है |

जूठे बर्तन 


कई बार महिलाये खाना बनाने के बाद जूठे बर्तनो को बिना धोये सोने चली जाती है,वह जूठे बर्तन चूल्हे पर ही पड़े रह जाते है ये जूठे बर्तनो को ऐसे छोड़ना गलत है, ऐसे घरो में कभी लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है इसीलिए हमेशा घर में बर्तनो को साफ़ सुथरा रखना चाहिए |

दहलीज़ पर बैठना 




घर की महिलाओं को कभी भी घर की दहलीज़ पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए, ये घर में गरीबी लाता है, हिन्दू धर्म में दहलीज़ पर बैठना भी गलत माना गया है |

रात को झाड़ू लगाना


कई बार महिलाये सुबह झाड़ू लगाने के बजाए रात में या शाम को झाड़ू लगाती है रात को झाड़ू लगाना गलत माना जाता है ऐसा करना लक्ष्मी को दूर करने जैसा है इसीलिए कभी भी भूलकर रात में झाड़ू ना निकाले |

सुबह देर तक सोना


कई घरों में कुछ महिलाओं की देर तक सोने की आदत होती है, कई बार महिलाये आलस्य के कारण देर तक सोती है, घर में महिलाओं का देर तक सोना घर में दुर्भाग्य लाता है, देर तक सोना उस घर के सदस्यों की असफलताओ का कारण बनता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर