Category Archives:  Spiritual

सिर्फ एक रात के लिए करते हैं किन्नर शादी, फिर क्यों हो जाते हैं अगले ही दिन विधवा? जानिए

Jul 25 2019

Posted By:  Anil

किन्नर के बारे में तो हम सबको पता है, हमारे समाज में इनकी अलग ही छवी बनी है, जिनको न पुरुष न ही स्त्री माना जाता है | जिसकी वजह से ये शादी भी नहीं रच पाते है | लेकिन ये बात सत्य नहीं है, किन्नर भी एक रात के लिए शादी करते है | और इसके बाद वो विधवा भी हो जाती है | आज हमको बताने जा रहे हैं उनकी ही इस कहानी के बारे में..


दरअसल, पौराणिक कथाओं की मानें तो, किन्नरों को एक भिन्न एवं दिव्य स्थान दिया गया है | जहां सबके रीति रिवाज भिन्न होते हैं, वहीं किन्नरों के रीति-रिवाज बहुत अलग और हटकर होते है | ऐसा ही एक रिवाज है तमिलनाडु के एक गांव में जहां आज भी एक ऐसा पर्व मनाया जाता है, जिसमें देश के सभी किन्नर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है | 


बता दें कि, तमिलनाडु के विल्लुपुरम के कूवगम गांव में भगवान अहिरावण हेतु एक विशेष पर्व होता है | जिसमें सभी किन्नर उनसे शादी रचाती है एवं तत्पश्चात अगले दिन ही विधवा हो जाती हैं | ये शादी सिर्फ एक ही दिन के लिए होती है |


ये रिवाज कई वर्षो से चला आ रहा है | इस पर्व को किन्नर लगभग 18 दिनों तक मनाते हैं, तथा अहिरावण की कोतांडवार के रूप में पूजा करते है | यहां सभी किन्नर सज-धजकर मोहिनी रूप में तैयार होती हैं और अहिरावण को अपने पति के रूप में चुनती है | सिर्फ एक दिन में किन्नर अहिरावण से विवाह रचाते हैं और प्रथा के मुताबिक अगले ही दिन अहिरावण की मौत के बाद सभी किन्नर विधवा भी हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर