Category Archives:  LifeStyle

दिल रहेगा हमेशा जवां अपनाये ये अच्छी आदते हार्ट रहेगा हेल्थी, जानिए

Jul 25 2019

Posted By:  Sunny

हमारा दिल हमारे शरीर का सबसे जरुरी अंग है, जब तक हमारे दिल की धड़कन चलती रहेगी तब तक हमारा जीवन चलता रहेगा इसलिए हमारे जीवित रहने के लिए हमारे दिल का सही सलामत रहना बहुत ही जरुरी है, वर्तमान समय में हमारा जीवन बहुत ही व्यस्त हो गया है हमारी ज़िंदगी बड़ी भागदौड़ भरी हो गयी है जिस कारण हम हमारी सेहत पर बिलकुल ध्यान नहीं देते है |  हमारी जीवनशैली और हमारे खान पान का असर इस पर पड़ता है, हमारे हृदय की सरंचना काफी नाजुक होती है इसीलिए इसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है, आज के समय में बिगड़ती जीवनशैली के चलते लोगो में कई प्रकार की हृदय संबंधी बीमारिया हो रही है जो की बहुत ही गंभीरता का विषय है, इसीलिए समय की जरुरत को देखते हुए हमे हृदय की लम्बी उम्र के लिए हमारी जीवनशैली में थोड़ा सा परिवर्तन करना होगा और कुछ खास बाते है जो अपनानी होगी जिससे हमारा हृदय सही तरह से कार्य करता रहे |

कसरत

 


हमारे शरीर के लिए कसरत करना बहुत ही आवश्यक है इससे हमारे शरीर की मांसपेशिया सही ढंग से कार्य करती है हमारा शरीर भी इससे मज़बूत होता है और हृदय जो की हमारे शरीर का अहम हिस्सा है ये भी हमारे शरीर की एक मांसपेशी ही है इसीलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए भी व्यायाम करना जरुरी है इससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारु रूप से चलता रहता है हमारे शरीर में ऑक्सीज़न का स्तर भी सही रहता है |

धूम्रपान


सभी जानते है धूम्रपान करना सेहत के बहुत ही हानिकारक होता है लेकिन फिर भी कई लोग इसका सेवन करते है, लेकिन क्या आप जानते है धूम्रपान करने के कारण फेफड़ो के साथ दिल को भी नुकसान पहुँचता है | एक अध्ययन के अनुसार ऐसे लोग जो धूम्रपान करते है उन लोगो को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है बजाय उन लोगो के जो धूम्रपान नहीं करते है, इसीलिए धूम्रपान से दूर ही रहना चाहिए जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सके |

वजन 




हमेशा अपने वजन पर भी खास ध्यान दे शरीर का ज्यादा वजन शरीर को ही नुकसान पहुंचाता है, वजन के ज्यादा हो जाने से शरीर की रक्त धमनियों पर असर पड़ता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है इसके साथ ही रक्त परिसंचरण भी सही प्रकार से नहीं हो पाता है जिस कारण शरीर के सभी अंगो को ऑक्सीज़न नहीं पहुंच पाती है जिससे कई बार अंग काम करना बंद कर देते है जिससे मृत्यु भी हो सकती है, इसीलिए वजन का खास ख्याल रखे |

डाइट 


हृदय रोगो से बचने के लिए हमेशा अपने भोजन पर खास ध्यान दे, ज्यादा तेल की चीजे हमेश खाने से बचे इनकी वसा हमारे शरीर की धमनियों में खून का थक्का जमने का खतरा होता है इसलिए हमेशा एक सन्तुलित आहार ही लेना चाहिए ज्यादा फैट और कैलोरी के आहार का बहुत कम सेवन करना चाहिए और सब्जियों और फलो का भरपूर सेवन करना चाहिए |

तनाव 


तनाव कभी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, तनाव हमारे शरीर को नुकसान तो पहुंचाता ही है साथ ही हमारे दिल के लिए भी गंभीर समस्याओ को उत्पन्न करता है, ब्लड प्रेसर बढ़ने के कारणों में तनाव भी मुख्य है इसीलिए तनाव से जितना हो सके उतना दूर रहने की कोशिश करे यही सबसे सही है, इसके अलावा तनाव से दूर रहने के लिए नित व्यायाम, कसरत करे और तनावमुक्त रहने की कोशिश करें |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर