Category Archives:  Spiritual

इस साल रक्षाबंधन पर बनेगा 12 घंटे का मुहूर्त, जानिए कब और कैसे करें पूजा..

Jul 26 2019

Posted By:  Anil

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन त्योहार को बहुत खास माना जाता है | रक्षाबंधन का इंतजार सभी भाई-बहन बहुत बेसब्री से करते हैं | ये पर्व खासतौर से सभी भाई बहनों और उनके रिश्ते को समर्पित है | इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षासूत्र बांधती हैं | इसके साथ ही वो अपने भाई की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करती हैं | 


इस साल रक्षा बंधन पर काफी लंबा मुहूर्त मिला है | आइए जानते हैं इस साल के रक्षा बंधन की तिथि, मुहूर्त और विधि के बारे में..


इस साल रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा | लंबे अर्से के बाद सावन माह में 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग एक साथ बन रहा है | बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बंधने के लिए शुभ मुहूर्त जानने के लिए उत्सुक रहती हैं | इस साल उन्हें ये जानकर खुशी होगी कि इस बार उन्हें राखी बांधने के लिए काफी लंबा मुहूर्त मिलने वाला है | साल 2019 में बहनें सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम के 6 बजकर 1 मिनट तक अपने भाई को राखी बांध सकती हैं | इस साल राखी के पर्व के लिए 12 घंटों का शुभ मुहूर्त रहेगा |


रक्षाबंधन की पूजा विधि-
सबसे पहले पूजा की थाल सजाएं, राखी की इस थाली में रोली, अक्षत, कुमकुम, पीली सरसों के बीज, दीपक और राखी रखें | अपने भाई को सबसे पहले तिलक लगाएं | अब भाई के दाएं हाथ की कलाई पर राखी बांधें | रक्षा सूत्र बांधने के बाद भाई की आरती उतारें, और कुछ मीठा खिलाएं | भाई आपसे बड़े हैं तो उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें | राखी बांधने के बाद भाई अपनी सामर्थ्य और इच्छा अनुसार बहनों को भेंट देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर