Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जुलाई 2019; आज सिद्ध योग इन 08 राशियों की बदल देगा किस्मत, जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन..

Jul 26 2019

Posted By:  Sunita

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 27 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका किस्मत भरपूर सहयोग देगी | आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे | सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी | दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे | घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है | आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्च भी कर सकते हैं | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है | पूर्व के लंबित पड़े कार्य आज गति पकड़ेगे | किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं | संतान से सुख मिलेगा | यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगें |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपको बहुत सारे विकास दिखाई देंगे | व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे | आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे | आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी | आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकतें हैं |



कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं | प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश संभव है | प्रतिद्वंद्वी गतिविधियां बढ़ेगी, किन्तु वह आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी | नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है | पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है | नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है | आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं | आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा | आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है | परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें और अपनी व्‍यापारिक योजनाएं गुप्‍त रखें | आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रहेगी, नौकरी में अफसरों से भी मतभेद हो सकते हैं | बच्‍चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, वहीं भूमि, भवन के काम बनेंगे | 

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
व्यवसाय में कार्य का दबाव रहेगा, और साथ ही मित्रो के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे | कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा | आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे | लेकिन किसी पर अत्‍यधिक विश्‍वास घातक सिद्ध हो सकता है, परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
वित्तीय रूप से यह अच्छा दिन नही है | किसी भी निवेश को करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख लें | किसी जानकार से सलाह लेना बेहतर रहेगा | काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे 



धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपकी योजनाएं सफल होंगी | आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी | पारिवारिक मामलों में सावधानी से काम लें | प्रेम-प्रसंग के लिए समय अनुकूल है | आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं | व्यावसायिक सन्दर्भ में आपकी मेहनत रंग लाएगी | आर्थिक सन्दर्भ में विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं, अत: सावधानी से आचरण करें |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
विदेशी व्यापार संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना फिर से शुरू होगी | आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है, किन्तु अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है | आपका भागीदार आपकी अशांति का स्रोत होगा | अपने मिजाज और संयम पर नियंत्रण रखें | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको अपने शब्दों के चयन के प्रति अति सावधानी  बरतनी चाहिए क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं | पारिवारिक एव व्यावसायिक संन्दर्भ में मनमुटाव हो सकता है | आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य गंभीर चिंता का कारण बन सकता है | वित्तीय मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपकी मां की सेहत चिंता का कारण बन सकता है | बच्चों की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा, किन्तु भौतिक समृद्धि होगी | विभिन्न स्रोतों से आपको लाभ होगा | आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में आपको घेर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नियंत्रित करने में सक्षम होंगे | आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर