Category Archives:  Spiritual

सावन में घर में लाये ये 5 वस्तुए खुलेंगे समृद्धि के द्वार भगवान शिव होंगे प्रसन्न, जानिए

Jul 28 2019

Posted By:  Sunny

वर्ष 2019 का सावन माह चल रहा है, ऐसे में सभी शिवभक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लगे हुए है, कई लोग रोज़ सवेरे शिवलिंग को जल से अभिषेक करते है, व्रत करते है सभी लोग किसी न किसी प्रकार से भगवन शिव को प्रसन्न करना चाहते है, ऐसा कहा जाता है की सावन के माह में स्वयं भगवान धरती पर भ्रमण करने आते है, ऐसे में सभी भक्त ये अवश्य चाहेंगे की भोलेनाथ उनके घर में अवश्य पधारे इसके लिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए ऐसी कई चीजे है जो अगर घर में उपलब्ध हो तो भगवान शिव अवश्य प्रसन्न होते है, आइये जानते है वो कौनसी चीजे है |

चन्दन 




चंदन के उपयोग से सभी वाकिफ है, चन्दन का उपयोग देवकार्यो में होता है ऐसे में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए चंदन बहुत उपयोगी साबित हो सकता है, चन्दन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है जिस कारण चंदन को घर में रखने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है, इसीलिए घर में शिवलिंग या शिव जी की मूर्ति पर चंदन का लेप जरूर लगाए इससे भोलेनाथ अवश्य प्रसन्न होंगे |

सोना और चांदी


सोना और चांदी खरीदना किसे पसंद नहीं आता है लेकिन क्या आप जानते है सावन के माह में सोना चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसीलिए अगर आप सावन माह में सोने चांदी के आभूषण आदि खरीदते है तो इन आभूषणों को शिव पूजा में अवश्य रखे, ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते है और फिर पूजा सम्पन्न हो जाने पर इन आभषणो को अपने धन रखने के स्थान पर रख दे इससे धन धान्य में वृध्दि होती है है और सम्पन्नता आती आती है |

भगवा कपडे




सभी जानते है की भगवा रंग शिव जी को अति प्रिय है इसीलिए शिव जी के भक्त उनको प्रसन्न करने के लिए भगवा रंग के वस्त्र धारण करते है, इसीलिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन में भगवा वस्त्र अवश्य ख़रीदे और शिव की पूजा करने से पहले भगवा वस्त्र अवश्य धारण करे, ऐसा करने से शिवजी अवश्य प्रसन्न होंगे |

शिव प्रतिमा 


सावन के माह में शिव प्रतिमा खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए अगर शिवलिंग या शिव प्रतिमा खरीदना चाहते है, तो सावन माह सबसे उपयुक्त रहेगा, लेकिन ध्यान रहे यदि घर में पहले से शिवलिंग या शिव जी की मूर्ति है तो न खरीदे क्योंकि एक ही मंदिर में दो शिवलिंग नहीं रखे जाते है इसीलिए दूसरी प्रतिमा या तस्वीर जो भी हो अपने कार्यस्थल पर स्थापित कर दे |

गाय या नंदी 


सभी जानते है बैल भगवान शिव की सवारी है जिसे नंदी कहा जाता है इसीलिए सावन माह में नंदी की सेवा करनी चाहिए द्वार पर आये गाय या बैल को कभी भगाना नहीं चाहिए, इस माह में गाय या नंदी की मूर्ति या तस्वीर अवश्य ख़रीदे ये घर में शुभता लाता है साथ ही कई परेशानियों से मुक्त कराता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर