Category Archives:  Spiritual

एक चांदी का छल्ला बदलेगा आपकी किस्मत बदल जाएगी शुक्र की दशा, जानिए

Jul 29 2019

Posted By:  Sunny

मनुष्य जीवन में अगर देखा जाये तो सभी ग्रहो की स्थिति मज़बूत होना बहुत ही आवश्यक है, इनके सही दशा मे न होने से कई परेशानियां उठानी पड़ती है, इसीलिए आज हम बात करेंगे शुक्र ग्रह की, शुक्र ग्रह ऐसा ग्रह है जिसकी सही दशा में होना बहुत ही जरुरी है अगर ये सही दशा में ना हो या मज़बूत न हो तो धन की हानि, पारिवारिक संबंधो में परेशानी कई प्रकार के रोग होने लगते है, इसीलिए ऐसे लोग जिनका शुक्र ग्रह कमजोर है उन्हें इसके लिए उपाय करने चाहिए | आज हम आपके लिए शुक्र ग्रह की स्थिति सही करने के लिए बहुत ही आसान उपाय लेकर आये है |

धारण करे चांदी या प्लेटिनम का छल्ला


शुक्र का संबंध हमारे हाथ के अंगूठे से होता है इसीलिए हमे शुक्र के दशा ठीक करने के लिए अपने हाथ के अंगूठे में चांदी या प्लेटिनम का छल्ला धारण करना चाहिए, ऐसा करने से शुक्र की स्थिति मज़बूत होती है | चांदी और प्लेटिनम की धातु को बहुत ही शुभ माना जाता है जिस कारण इसे धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुक्र ग्रह की बुरी स्थिति भी समाप्त होती है |



धारण करने की विधि 
चांदी की चीजों को शुक्रवार को धारण करना शुभ माना जाता है खासकर जब शुक्र की दशा संबंधी उपाय करने हो इसीलिए चांदी या प्लैटिनम की वस्तु धारण करने से पहले चांदी के छल्ले को गुरुवार की शाम को कच्चे दूध और गंगाजल में डाल दे और पूरी रात पड़ा रहने दे फिर दूसरे दिन अर्थात शुक्रवार को सुबह जल्दी स्नान करने के पश्चात उस चांदी के छल्ले को दूध में से निकाल कर साफ़ पानी से धोकर पूजा घर में रख दे और फिर पूजा पाठ करने के पश्चात उस छल्ले को धारण कर ले |

सफ़ेद चीजे करे उपयोग




सफ़ेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से होता है इसीलिए शुक्रवार के दिन हो सके तो सफ़ेद चीजों का सेवन अवश्य करे जैसे साबूदाना,खीर, चावल आदि, ऐसा करने से शुक्र ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है | इसके अलावा सफ़ेद नमक का दान भी करे, इसके लिए महीने में एक बार सफ़ेद नमक का दान अवश्य करे, ये शुक्र ग्रह की स्थिति अवश्य सही करेगा |

इलायची का करे नहाने में प्रयोग 


शुक्रवार के दिन स्नान करने से पहले कुछ इलाइची साफ़ पानी में उबाल ले और फिर उस पानी को नहाने के पानी में मिला दे और साथ ही स्नान करते समय  "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः " मंत्र का जाप अवश्य करे | ऐसा करने से शुक्र की स्थिति आपकी कुंडली में प्रबल होगी और अन्य परेशानियों से भी निजात मिलेगी |
 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर