Category Archives:  Spiritual

आखिर क्यों किया जाता है हरियाली अमावस्या पर पेड़ो का पूजन, जानिए रहस्य

Jul 30 2019

Posted By:  Sunny

इस वर्ष के सावन माह की हरियाली अमावस्या 1 अगस्त को आ रही है, भारत में हर साल सावन महीने के दौरान हरियाली अमावस्या का त्यौहार मनाया जाता है, इस दिन पेड़ो के पूजन करने की विशेष प्रथा है, हरियाली अमावस्या का त्यौहार सावन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है, इस दिन कई लोग पेड़ पौधों का रोपण भी करते है, और उनका पूजन भी करते है | प्राचीन मान्यता के अनुसार इस दिन खासतौर से पीपल, आंवला और तुलसी का पूजन किया जाता है, प्राचीन मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेवो अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है और आंवले के पेड़ में भगवान लक्ष्मीनारायण का निवास होता है, इस कारण इन पेड़ो की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है | इसीलिए लोग इस दिन पेड़ पौधों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेते है | इसके अलावा हरियाली अमावस्या के 3 दिन बाद हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाता है |


क्या करते है इस पर्व पर 
इस दिन लोग पेड़ पौधे लगते है और उनका पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लेते है |
हरियाली अमावस्या के दिन किसान अपने खेतो पर पेड़ पौधों का पूजन करते है ताकि भगवान प्रसन्न हो और उसके खेत में अच्छी फसल हो |



इस दिन पेड़ पीपल, आंवला और तुलसी की पूजा की जाती है और त्रिदेवो और लक्ष्मीनारायण का आशीर्वाद लिया जाता है |
हरियाली अमावस्या का त्यौहार भारत के उत्तरी इलाके में ज्यादा मनाया जाता है, इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिरो और द्वारिकाधीश के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाती है और तीन दिन तक भगवान शिव का पूजन किया जाता है उनका जलाभिषेक किया जाता है |

कैसे करे पूजन 


हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ पौधों के पूजन के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात् पीपल, आंवले और तुलसी के पौधे का पूजन करे, तुलसी का पूजन करने के लिए सबसे पहले तुलसी माता को जल चढ़ाये और फिर उनके लिए एक देशी घी का दीपक जलाये और उन्हें एक चुनरी ओढ़ाए और फिर उनकी आरती उतारे |
पीपल के पेड़ का पूजन करने के लिए सबसे पहले पीपल के पेड़ को जल चढ़ाये और फिर पेड़ की परिक्रमा करे और पेड़ के एक लाल धागा बांधे और फिर एक घी का दीपक जलाये, आंवले के पेड़ का पूजन करने के लिए भी यही विधि अपनाये और शाम को भी इन पेड़ों की पूजा इसी तरह करे | हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ पौधे जरूर लगाए इस दिन पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर