Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 जुलाई 2019: आज गणपति जी इन 06 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Jul 30 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 31 जुलाई 2019 का राशिफल क्या कहता है | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है | सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं | आज आपका दिन शानदार रहेगा | इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं | ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे | आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है | अपने ईष्टदेव का ध्यान करें, घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे | आपके काम समय से पूरे होंगे, साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा | आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे | इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी | आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है | अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है | आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है | आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं | जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे | किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है | जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं | कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए | किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा | माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपकी समस्या खत्म होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं, वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे | इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है | सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं | आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है | नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं | शिवलिंग पर मिश्री चढ़ाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे | इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा | किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा | करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे | आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी | कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है | जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं | किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है | आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं | कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा | आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा | गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है | आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है | आपका कोई नया दोस्त बन सकता है | किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है | आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी | बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी | शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आपको अचानक धन लाभ होगा | आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे | आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी | अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे | आपके मन की इच्छा पूरी होगी | आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे | बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे | शिवजी को नारियल चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए | किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा | बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कुछ कम रूचि ले सकते हैं | बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए | ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं | खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए | छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे | घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे | परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा | सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे | आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे | तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है | हनुमान मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है | आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा | आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा | किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर