Category Archives:  Spiritual

झूठ बोलने में माहिर होते है इन राशियों के जातक बहुत लेते है झूठ का सहारा, जानिए

Jul 31 2019

Posted By:  Sunny

आप ऐसे कई लोगो से मिले होंगे जो बहुत ही ज्यादा झूठ बोलते है वो अपने जीवन में हर काम में झूठ का सहारा लेते है, और जो इंसान इनके झांसे में आ जाता है ये उसका पूरा फायदा उठाते है, उनकी इसी आदत की वजह से कई बार दूसरे लोगो को नुकसान उठाना पड़ जाता है | वैसे एक बात तो सच है की किसी भी इंसान को देखकर ये नही बताया जा सकता है की वो सच्चा है या झूठा है, लेकिन इसमें राशियों की मदद ली जा सकती है राशियों की मदद से किसी भी इंसान के बारे में पता लगाया जा सकता है जैसे उसका व्यक्तित्व कैसा है, उसका आचरण कैसा है | आज हम आपको ऐसी कुछ राशियों से अवगत कराएंगे जिनके लोग झूठ बोलने में माहिर होते है वे अपने जीवन में झूठ का सहारा लेते है, इसका मतलब ये नहीं है की इन राशियों के सभी लोग झूठे होते है |

मिथुन 




मिथुन राशि के लोग झूठ बोलने में एक्सपर्ट किस्म के होते है, इनका अपने जीवन में हर चीज को लेकर एक अलग ही नज़रिया होता है जिस कारण ये दुसरो से अलग सोचते है, यही वजह है की इनकी बात इनके लिए सच होती है लेकिन दुसरो के लिए झूठ साबित होती है |

कुम्भ 


कुम्भ राशि के लोग अलग ही तरह के होते है इन्हे बस अपने काम से मतलब होता है, ये लोगो से मिलते भी अपने काम के लिए ही है, ये अपना काम करवाने के लिए किसी भी तरह के झूठ का सहारा लेने से पीछे नहीं हटते है, और अपना काम हो जाने के बाद उस इंसान से भी मतलब नहीं रखते है |

कर्क 




इस राशि के जातको का झूठ बोलने का तरीका कुछ अलग किस्म का होता है, ये लोग किसी को कुछ भी बात बताते है तो उसे कभी भी पूरी बात नहीं बताते है इनकी हमेशा आधा अधूरा सच बताने की आदत होती है, जिस कारण इनकी बाते कई बार झूठ साबित हो जाती है, लेकिन इनकी खास बात यह है की ये हमेशा झूठ भी नहीं बोलते है |

मेष 


मेष राशि वालो की खास बात यह है की ये लोग झूठ कभी अपने खुद के फायदे के लिए नहीं बोलते है ये लोग हमेशा झूठ से बचने की कोशिश करते है लेकिन इनके साथ कुछ ऐसी घटना घटित हो जाती है जिस कारण इन्हे झूठ बोलना पड़ जाता है, ये झूठ हमेशा दुसरो की भलाई के लिए ही होता है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर