Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 अगस्त 2019; आज सिद्ध योग इन 07 राशियों की बदल देगा किस्मत. जानें कैसा बीतेगा आपका गुरुवार का दिन..

Jul 31 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 01 अगस्त 2019 गुरुवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज घर पर मित्र के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा | आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी | आज आप कुछ नया करने की सोच सकते है, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी | अनुभवी व्यक्ति की राय आपको फायदा पहुंचा सकती है | आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा | सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा | तला-भूना खाने से परहेज करें | किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है | कारोबार में आपको धन लाभ हो सकता है | आप लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | सामाजिक कामकाज में आप बिजी हो सकते हैं, मेहनत आपको सफलता दिलायेगी | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | आपकी यात्रा सुखद रहेगी | आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा | आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी | मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है | दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है | किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए | संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे | आज अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है,  जिससे आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है | ब्राह्मण को भोजन कराएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज पारिवार की खुशियों में वृद्धि हो सकती है | आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है | आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए | नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है | आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है | आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है | गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सभी काम समय से पूरे होंगे | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा | आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | आज राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी | आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे | आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे | मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज बॉस से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है | कुछ कामों को आप कम समय में निपटा लेंगे | आसपास के लोगों के साथ थोड़ी बहस हो सकती है | आज माता-पिता का सहयोग मिल सकता है | अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस हो सकता है | व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है | चींटियों को चीनी खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज नई योजना को बनाने में आप सफल हो सकते हैं | आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी | किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है, आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे | आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है | स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है | मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा | पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आयेंगे | आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे | रोजमर्रा के काम बिना रूकावट के पूरे होंगे | पार्टनर के साथ ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद रहेगी | आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी | आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी | गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके काम में कुछ रूकावट आ सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं | आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको लाभ होगा | आप अपने काम को अच्छी दिशा देने के लिये जितना प्रयास करेंगे, आपके लिये उतना ही बेहतर होगा | कार्यालय में अधिकारी आपके ऊपर काम का थोड़ा दबाव बना सकते हैं | आज काम में किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए | आज छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है | किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से फायदा होगा | जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | कोई खास और अच्छा काम होने के योग बन रहे हैं | पहले से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाएगा | इस राशि के छात्रों को मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा | साथ ही किसी कम्पटेटिव इग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी | आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी |  


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | आज आप सभी काम मेहनत से करेंगे, आपकी मेहनत रंग  लायेगी | आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते है, इससे रिश्ते मजबूत होंगे | सोचे हुए काम पूरे होंगे | रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है | आज कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा | श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जप करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर