Category Archives:  Spiritual

घोड़े की नाल से दूर होंगे दुःख होगी धन धान्य की पूर्ति घोड़े की नाल के अद्भुत उपाय, जानिए

Aug 01 2019

Posted By:  Sunny

लोग अपने घरो में सुख शांति के लिए तरह-तरह के उपाय करते है, इन्ही उपायों में से एक उपाय आता है घोड़े की नाल का उपाय, आपने कई लोगो को घोड़े की नाल को अपने घर में लगाते देखा होगा | वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर में लगाने से अद्भुत परिणाम देखने को मिलते है, घोड़े की नाल घर में सुख शांति लाती है और नकारात्मक शक्तियों को भी दूर करती है और साथ ही ये बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकती है | हमारे वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को लगाने के पीछे कई तरह के लाभों के बारे में बताया गया है, आइये जानते है ऐसे कुछ लाभों के बारे में |

किस जगह लगाए घोड़े की नाल 




घर में लगाने वाले घोड़े की नाल हमेशा काले घोड़े की ही होनी चाहिए और इस नाल को घर के प्रवेश द्वार पर लगाए या फिर अपने लिविंग रूम के प्रवेश द्वार भी लगा सकते है, जिन लोगो के घर का मुख्य द्वार उत्तर, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो उन्हे घोड़े की नाल दरवाजे के ठीक ऊपर लगानी चाहिए | घोड़े की नाल लगाने से पहले एक बात का ध्यान रखे की इसे कभी भी शनिवार के दिन ना लगाए, शनिवार के दिन इसे लगाना सही नहीं माना गया है |

बुरी नज़र से बचाव 


घोड़े की नाल बुरी नज़र से बचाव का काम करती है और ये बुरी शक्तियों को प्रवेश करने से भी रोकती है, वास्तु के अनुसार घर के दरवाजे पर लगी घोड़े की नाल बुरी नज़र से बचने के साथ ही घर में सकारात्मकता लाती है और घर में सुख शांति बनी रहती है |

शनि देव के कोप से बचाव




शनि देव को काला रंग और लोहा बहुत प्रिय है यही वजह है की घोड़े की नाल को घर में लगाने से शनि देव के प्रकोप से भी बचाव होता है और साथ ही शनि देव की कृपा भी उस घर में बनी रहती है, और शनि देव उस घर और उस घर के सदस्यों की हमेशा रक्षा करते है |

कभी नहीं होती अन्न की कमी 


घोड़े की नाल घर में अन्न की कमी को भी दूर करती है, घोड़े की नाल को लाल कपडे में लपेटकर अनाज रखने के बर्तन में रखने से उस घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है उस घर में अनाज के कोष हमेशा भरे रहते  है, और खाने की कभी कमी नहीं होती है |

धन की कमी होती है दूर 


घोड़े की नाल का उपयोग धन की अनावश्यक खर्चो को रोकने में भी किया जाता है, इसके लिए घोड़े की नाल को लाल कपडे में लपेट कर अपनी तिजोरी में या धन रखने के स्थान पर रख दे, ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है, इसीलिए घोड़े की नाल को तिजोरी में रखना इतना शुभ माना गया है |

व्यवसाय में वृद्धि 


घोड़े की नाल व्यवसाय की वृद्धि में भी बहुत सहायक है, घोड़े की नाल को अपनी दुकान के बाहर लगाने से व्यवसाय में अप्रत्याशित वृद्धि होती है, इसीलिए घोड़े की नाल को दुकान के बहार भी लगा सकते है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर