Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 अगस्त 2019: आज माँ लक्ष्मी करेंगी इन 07 राशियों की मनोकामना पूर्ण! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Aug 01 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 02 अगस्त 2019 शुक्रवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है | पूर्व के लंबित कार्य आज गति पकड़ेगे | किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं | संतान से सुख मिलेगा | यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनो आपका साथ देंगे | नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा | भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे | पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी | आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे | प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा | कला की तरफ रुझान होगा | व्यापार में नए अनुबंध होंगे | आय में वृद्धि के योग हैं | आज श्री हनुमान जी को सिंदूर तेल और जनेऊ अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है | संतान की चिंता रहेगी | शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे | व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा | आज श्री हनुमान जी को गुड़ का नेवेद्य लगायें |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी | संतान सुख संभव है | व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी | जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे | महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे | सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी | श्री हनुमान को लाल वस्त्र अर्पण करें और हलवे का भोग लगायें |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद को टालें | आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है | व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें | आत्मविश्वास बढ़ेगा | यात्रा संभव है | प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे | अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी | व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा | आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे | वाहन क्रय करने के योग हैं | पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा | समय अनुकलता का आभास होगा | श्री हनुमान जी को शमी पत्र अर्पण करें और बेसन के लड्डू का भोग लगायें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे वो कह पाएंगे | संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी | सोचे हुए काम बनेंगे | बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी | व्यापार अच्छा चलेगा, दूसरों की देखा-देखी नहीं करें | श्री हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करें |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा | परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा | व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी | किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी | पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
बोलने से पहले सोचें, जूठ बोलने से बचें | दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा | सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे | पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी | यात्रा संभव है | छात्र अपनी मेहनत के आधार पर बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है | अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है | घर में क्लेश हो सकता है | पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे | श्री हनुमान जी को आज सुन्दरकाण्ड का पाठ सुनाये और लापसी का नेवेध्यय अर्पण करें, कार्य अती शीघ्र पूरे होंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
परिजनों से सहयोग मिलेगा, मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा | परिवार में सुख-शांति रहेगी | संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे | व्यापार अच्छा चलेगा | आय से अधिक व्यय नहीं करें | एक बड़ा सौदा अंतिम रूप ले सकता है | आप अपने निकट और प्रिय लोगों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे | आर्थिक वृद्धि के प्रयास में कड़ी मेहनत की जरूरत है | व्यावसायिक कार्य में कुछ बाधा आ सकती है | फिजूल की बातों से दूर रहें | सामाजिक मामलों में आलोचना होगी | आज हनुमान जी को गुड़ के चूरमे का भोग लगायें।
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर