Category Archives:  Spiritual

शुक्रवार के दिन इन कामो का करना कर सकता है माँ लक्ष्मी को नाराज उठानी पड़ सकती है हानि, जानिए

Aug 01 2019

Posted By:  Sunny

हर व्यक्ति को जीवन में धन की चाह होती है इसीलिए माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ करता रहता है, और अगर माँ लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हो जाती है तो उसका जीवन मानो सफल हो जाता है क्योंकि उसके जीवन में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है, लेकिन क्या आप जानते है अगर माँ लक्ष्मी किसी से रुष्ट हो जाती है तो उसका जीवन ही बदल जाता है, उस पर गरीबी छा जाती है, दुःख के बदल मंडराने लगते है उसका जीवन बिखरने लग जाता है | करोड़पति आदमी को भी रोड पर आना पड़ जाता है,व्यवसाय आदि में भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है, इसीलिए कुछ ऐसे काम है जिन्हे अगर शुक्रवार के दिन किया जाये तो माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती है, आज हम आपको ऐसे कुछ कामो के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे अगर गलती से भी कर दिया जाये माँ लक्ष्मी कुपित हो सकती है, इसीलिए इन कामो को करने से हमेशा बचे |

कन्या का दिल ना दुखाये

 


वैसे हमे कभी भी छोटी कन्या, छोटे बच्चो का दिल नहीं दुखाना चाहिए और वैसे भी कन्या को तो लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसीलिए कभी भी खासकर शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओ का दिल नहीं दुखाना चाहिए चाहे वो घर में हो या बाहर हो | छोटी बच्चियों को दुःख पहुंचाने का मतलब है माँ लक्ष्मी को दुःख पहुंचना इसीलिए इससे माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती है और आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए हो सके तो शुक्रवार के दिन छोटी कन्या की हर इच्छा जरूर पूरी करे |

घर की महिलाओं का अपमान न करे

 
हमे कभी भी अपने घर की महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए, घर में आयी बहु और घर की बेटियों को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है, इसीलिए उनका अपमान करना माँ लक्ष्मी को नाराज कर सकता है इसिलए हमेशा उनका सम्मान करे | जिस घर में नारी का अपमान होता है उस घर में माँ लक्ष्मी और देवता भी कभी वास नहीं करते है इसीलिए उन्हें कभी भी नीचा दिखाकर अपमानित ना करे |

शांत मन से करे पूजा

 
कभी भी माँ लक्ष्मी की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखे की पूजा करते समय आपने मन में कोई अनावश्यक विचार ना आये किसी से द्वेष की भावना, ईर्ष्या की भावना मन में आने ना पाए क्योंकि पूजा के समय मन का शांत रहना बहुत जरुरी होता है, और पूजा घर का माहौल भी शांत होना चाहिए क्योंकि पूजा आदि में शांति का बहुत महत्व होता है इसीलिए कभी भी परेशान या विचलित मन में पूजा नहीं करनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर