Category Archives:  LifeStyle

क्या आप जानते है? पायल पहनने से महिला खूबसूरत लगने के साथ साथ कई रोगो से भी मुक्त रहती है

Aug 02 2019

Posted By:  Sanjay

"पायल" नाम सुनते ही हमारे दिमाग मैं एक मधुर सी संगीत की ध्वनि के सामान अनुभूति होती है | जब कोई महिला पायल पहन के चलती है तो उस पायल की छन छन की आवाज कितनी प्यारी लगती है | पायल की आवाज से हम अपनी माँ, बहन और पत्नी को आसानी से पहचान लेते है | जब घर मैं ये लोग पायल पहन से चलते है तो घर का माहौल ही बदल जाता है ऐसा लगता है चारो तरफ खुशिया ही खुशिया है | पायल एक खूबसूरत गहना है जिसे पहन कर महिला की खूबसूरती मैं चार चाँद लग जाते है और पायल पहनने से महिलाओ को कई सारी बीमारिया भी नहीं होती है | पायल जितनी भारी होगी ये महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए उतनी ही फायदेमंद होगी | आप ये तो जानते ही है की पायल महिलाओ की खूबसूरती निखारने मैं अहम् भूमिका निभाती है मगर ये नहीं जानते की ये महिलाओ को किन किन रोगो से बचाती है | आईये जानते है विस्तार से...


पायल पहनने के फायदे :-



1 . आप ये तो जानते ही होंगे की चाँदी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है अगर चाँदी हमारी त्वचा के संपर्क मैं रहती है तो त्वचा कीटाणुओं से बची रहती है क्योकि चाँदी एक कीटाणुनाशक धातु है और ये संपर्क मैं आने वाले कीटाणुओं को नष्ट कर देती है |


2 . पायल का वजन महिलाओ के पैरो पर भार बना के रखता है जिसके कारण महिलाओ को  पेट सम्बन्धी बीमारिया भी नहीं होती है,  पैरो पर दवाब बने रहने के कारण महिलाओ को मोच भी नहीं आती है और महिलाओ के गर्भाश्य की भी रक्षा होती है |

3 . पायल को पहनने से महिलाओ का ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है पीठ मैं दर्द भी नहीं होता है और महिलाओ का इम्यून सिस्टम भी ठीक रहता है |


4 . पायल पहनने से महिलाओ को नाभि से जुडी बीमारिया भी नहीं होती है | क्योंकि ये नसों को टाइट करके रखती है इसलिए महिलाओ की नाभि भी बहुत कम जाती है | चाँदी कीटाणुनाशक होती है इसलिए ये कीटाणुओं को हमारे शरीर तक नहीं पहुंचने देती है |

अब आप समझ ही गए होंगे की पायल पहनने के कितने फायदे है इसलिए महिलाओ को पायल पहननी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर