Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 अगस्त 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 06 राशियों का खिल उठेगा भाग्य, जानें अपना भी हाल..

Aug 03 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 04 अगस्त 2019 रविवार का राशिफल क्या कहता है | 
मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके किए गए काम का रिजल्ट नहीं मिलेगा | आपको कई कामों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | किसी कारणवश परेशान रहेंगे और अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे | स्वास्थ्य का ध्यान रखें | भाई -बहन और दोस्तों की मदद से अपने जीवन में आगे बढ़गें | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी और सामाजिक छवि बढ़ेगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
भाग्य आपका पूरा साथ देगा | आपके साथ होने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी, रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे | आप नई योजना का प्लान कर सकते हैं | इस संबंध में विदेश यात्रा भी हो सकती है | पैसे खर्च होने की संभावना है, विदेशी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने काम में आगे बढ़ सकते हैं |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज बहुत से अच्छे समाचार आपका इंतज़ार कर रहें हैं | आपको प्रयत्न करने से सफ़लता मिलेगी, दफ़्तर में तारीफ़ होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा | नए काम और नौकरी बदलने के लिए यह अच्छा वक़्त है | नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा | परिवार में खुशियाँ और सौभाग्य दस्तक देगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज मानसिक परेशानी और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी | जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे | आय के मामले में दिन बेहतर रहेगा | आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बना हुआ है | भाग्य इस समय आपके साथ है अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है | इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है | नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप दृढ निश्चय होकर, पूरे लगन से अपने कार्यों को पूरा करेंगे, परिणाम सार्थक और सकारात्मक होगा | जीवन साथी के साथ थोड़ा समय बिताने, उसकी समस्यायों को ध्यान से सुनने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी | आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद आनंद उठा सकें | बच्चे सहयोग करेंगे, और माँ का आशीर्वाद मिलेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
इस समय लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे | यह एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश करने का एक अच्छा समय है और इससे अच्छे लाभ प्राप्त होंगे | व्यावसायिक वर्ग महत्वपूर्ण सौदा कर सकते हैं | वित्तीय निर्णय निवेश के वांछित परिणाम प्रदान करेंगे और बचत भी हो सकती है | पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा | कुछ के लिए प्रेम संबंध अधर में है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति सजग रहें |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी, जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकते हैं | साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा | व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं | आप में से कुछ महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा | वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है | आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे | घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे | प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे | इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे | यात्रा से भी लाभ मिलेगा | संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल मिलने वाला है | जीवनसाथी या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ आज तू- तू, मैं-मैं हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है | आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं | प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको  कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है | सुनिश्चित करें कि कोई आपके विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकते हैं | कयासों के लिए समय ठीक नहीं है | जीवनसाथी के गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के चलते पारिवारिक जीवन अशांतिपूर्ण हो सकता है | ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ आपको अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
चौतरफा सफलता के लिए यह अच्छा समय है | पैतृक मामलों से सम्बंधित झगडा हो सकता है | यदि आप उनसे दूर रहेंगे तो आप प्रसन्न रहेंगे | सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए समय प्रतिकूल है | आपकी बेचैनी आपको आध्यात्मिक गुरुओं या प्रचारकों के साथ उच्च संपर्कों के लिए प्रेरित करेगी | नई परियोजनाएं अमल में लाएंगी | व्यवसाय में उन लोगों को अपने उद्यमों में बढ़ावा मिलेगा और वे नई शाखाएं स्थापित करेंगे |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपके गुप्त शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने के लिए सक्रिय रूप से आपके खिलाफ काम करेंगे | आपको सावधान  रहना चाहिए अन्यथा आपको भरी आर्थिक और व्यवसायिक नुकसान का सामना करना पद सकता है | सकारात्मक पक्ष में आप इस अवधि के दौरान अच्छी भौतिक समृद्धि का आनंद लेंगे और आपके पेशे के संबंध में कुछ यात्राएँ हो सकती हैं | किन्तु आपके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध तनाव में आ सकते हैं और आप इसका दुष्परिणाम भुगत सकते हैं |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर