Category Archives:  LifeStyle

क्या कहता है हमारे शरीर पर बना बर्थमार्क जानिए हमारे शरीर पर बने इन निशानों का रहस्य

Aug 04 2019

Posted By:  Sunny

आपने कई लोगो को देखा होगा जिनके शरीर पर या आपके शरीर पर भी जन्म से ही कुछ निशान बने होते है, हाथो पर पैरो पर या शरीर पर कहीं भी, इन निशानों को बर्थमार्क कहा जाता है, ये निशान किसी के भी शरीर पर यूँ ही नहीं होते है इन निशानों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है, ये निशान हमारे जीवन के बारे में, हमारे व्यक्तित्व के बारे में, या हमारे भविष्य के बारे में कई बाते व्यक्त करते है, आज हम जानेगे हमारे शरीर पर बने बर्थमार्क का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है |

पैर पर बर्थमार्क होना


जिन लोगो के पैर पर बर्थमार्क बना होता है वे ज्यादातर समय असमंजस की स्थिति में रहते है ये लोग अपने फैसले लेने में सक्षम नहीं होते है, जिस कारण ये अपने जीवन के छोटे बड़े फैसलों के लिए दुसरो पर निर्भर रहते है, ये कई बार अपनी असमंजसता के कारण गलत फैसले भी ले लेते है, वैसे इन लोगो में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है ये बड़े ही प्रतिभाशालो होते है लेकिन ये लोग अपनी प्रतिभा के का सही इस्तेमाल नही कर पाते है |

 कंधे पर बर्थमार्क होना 




कंधे पर बना बर्थमार्क हमारे जीवन में आर्थिक स्थिति से संबंध को दर्शाता है, कंधे पर बने निशान का संबंध आर्थिक स्थिति से है, ऐसे लोग जिनके बांये कंधे पर बर्थमार्क होता है उनके जीवन में धन को लेकर परेशानियाँ बनी रहती है उन्हें अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जिन लोगो के दांये कंधे पर निशान होता है उन के जीवन में आर्थिक स्थिति बड़ी ही सुदृढ़ होती है वे अपना जीवन बड़े ही सुख के साथ व्यतीत करते है |

छाती पर बर्थमार्क होना 


ऐसे लोग जिनकी छाती के नीचे बांयी और बर्थमार्क होता है ऐसे लोग बड़े ही सौभाग्यशाली होते है ये अपने जीवन में कभी असफल नहीं होते है, ये लोग बड़े ही खुशमिज़ाज़ किस्म के होते है, और साथ ही इनका स्वभाव भी काफी मज़ाकिया होता है, परन्तु वे लोग जिनके छाती पर बीच में निशान होता है वे लोग अक्सर अपनी खानदानी सम्पत्ति में हिस्सा नहीं पाते है वे अक्सर अपना हक़ प्राप्त करने में पीछे रह जाते है |

हाथ या उंगलियों पर निशान 


जिन लोगो के हाथ पर निशान होता है वे बड़े ही मेहनती होते है जिस कारण ये अपने जीवन में हर उस चीज को जरूर हासिल कर लेते है जिस चीज को ये पाना चाहते है, लेकिन कई बार इनकी किस्मत इनको धोखा दे जाती है और ये अपनी मेहनत का फल प्राप्त करने में असफल हो जाते है |

पेट पर निशान 


जिन लोगो के पेट पर निशान होता है, वो बहुत लालची होते है, ये सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहते है जिस कारण इन लोगो के दोस्त भी ज्यादा नहीं होते है, ये लोग वही ज्यादा नज़र आएंगे जहां इनको अपना फायदा नज़र आता है |

कान के नीचे निशान 


इन लोगो की जीवनशैली बड़ी ही अजीब होती है ये लोग अपनी मस्ती में ही रहते है, ये दुसरो की ज्यादा परवाह नहीं करते है, लेकिन इनका जीवन सरल नहीं होता है इनके जीवन में किसी न किसी तरह की कठिनाई जरूर होती है और ये लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार भी हो जाते है |

गाल पर निशान 


जिन लोगो के बांये गाल पर बर्थमार्क होता है वो थोड़े ज्यादा ही चिन्ताशील किस्म के होते है ये छोटी-छोटी बातो को लेकर चिंता में घिर जाते है, जिस कारण ये ज्यादा ही परेशानी में रहते है, और इसके विपरीत जन लोगो के निशान दांये गाल पर होते है वो बहुत उत्साही होते है और बड़े ही खुशमिज़ाज़ तरह के होते है |

पैर के तलवे पर निशान




ऐसी जगह पर निशान वाले लोग कुछ ज्यादा ही एडवेंचर्स किस्म के होते है इन्हे घूमना बहुत पसंद होता है, ये हमेशा कही ना कहीं घूमने का प्लान बनाते ही रहते है, और ऐसे लोग अपने ऑफिस के काम के कारण भी कई बार बाहर घूमने जाते है |

ठोड़ी पर निशान 


जिन लोगो के ठोड़ी पर निशान होता है वो बहुत गुस्सैल किस्म के होते है इन लोगो का गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर ही रहता है, लेकिन इनका गुस्सा कई बार इन पर ही भारी पड़ जाता है, ऐसे लोग अपने जीवन में दुसरो से जल्दी ही धोखा भी खा जाते  है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर