Category Archives:  Spiritual

क्या आप जानते है पूजा करते समय स्त्री अपने सर पर पल्लू क्यों रखती है? जानिये

Aug 05 2019

Posted By:  Sanjay

भारतीय संस्कृति मैं पूजा पाठ का बहुत बड़ा महत्त्व है हिन्दू धर्म मैं पूजा पाठ करने की एक अपनी अलग विधि होती है उस विधि के अनुसार ही पूजा पाठ करना सफल माना जाता है | आपने अक्सर देखा होगा जब कोई स्त्री पूजा पाठ करती है तो वो अपने सर पर पल्लू रख लेती है उसके बाद पूजा पाठ करना प्रारम्भ करती है | क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है की स्त्रीया ऐसा क्यों करती है क्या महत्त्व है सर पर पल्लू रखने के पीछे आईये जानते है विस्तार से ...


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सर ढकने से व्यक्ति का मन एकाग्र रहता है इधर उधर नहीं भटकता है | जब व्यक्ति का सर खुला रहता है तो उसके मन मैं हलचल रहती है और वो कुछ बाते मन ही मन मैं सोचता रहता है और जब सर को ढक लेता है तो उसका मन एकाग्र हो जाता है और उसका ध्यान उस काम पर ही रहता है जिस काम को वो कर रहा होता है इसलिए स्त्री सर पर पल्लू रखती है | 



और ऐसा भी कहा जाता है जो व्यक्ति पूजा के समय अपना सर नहीं ढकते है उनमे क्रोध अधिक रहता है जो उसके सर दर्द और आँखों की कमजोरी का कारण बन सकती है इसलिए स्त्री हो या पुरुष पूजा के समय हमेशा सर ढक कर ही पूजा करनी चाहिए आपने कई ऐसे पुरुषो को देखा होगा वो पूजा के समय सर पर रुमाल रख कर पूजा मैं बैठते है | यही कारण है की प्राचीन समय मैं स्त्री सर पर पल्लू और पुरुष सर पर पर पगड़ी धारण कर के पूजा करते थे |


आपने कई स्त्रीयो को देखा होगा जो हर समय सर पर पल्लू रखती है उनका सर पर पल्लू रखने का मतलब बड़ो को सम्मान देना होता है | पूजा के समय सर ढकने से बहुत सारे लाभ मिलते है और मन शांत रहता है  इसलिए हमेशा सर ढक कर ही पूजा करें |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर