Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 अगस्त 2019: आज गणपति जी इन 06 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Aug 06 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 07 अगस्त 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |
 

मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करायेंगे, आपके पिता को आप पर गर्व होगा | छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा | आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं | बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा | नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी | आपको कमाई में वृद्धि होगी | आज के दिन सूर्य देव को प्रणाम करें, आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
परिजन की मदद से आप हर चीज़ से संभाल लेंगे, आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं | आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयार करवा सकते हैं | आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे | स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे | आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने जीवनसाथ को पूरा समय देंगे | आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर हो सकता है | आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं | बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे | काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा | किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं | आपका फंसा पैसा वापस मिलेगा | परिवार में खुशी का माहौल रहेगा | आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है | आज आप किसी ऑपन मार्किट में शॉपिंग के लिये जा सकते हैं | आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए | करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं | आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है, आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी | सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज बच्चों के खास काम में आपके पैसे खर्च होंगे | आपका दिन सामान्य बना रहेगा, काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है | आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी | किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए | सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए | जीवन में प्यार बना रहेगा | मन्दिर में चने की दाल दान करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है | आप अपने काम में सफल जरूर होंगे | जो लोग शादीशुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं | आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा | फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा, आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है | समय से पहले नौकरी पक्की हो सकती है, अपने प्रोजेक्ट में मन लगाएं | आप किसी कम्पनी में फुल टाइम नौकरी के लिये अप्लाई कर सकते हैं | गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज के दिन आपको अपने काम में सतर्कता बरतनी होगी, बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए | आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | अगर आप किसी से जरूर मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है | अच्छी सेहत के लिये आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए | साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए | आज के दिन आप जौ का दान करे, आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं, जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है | केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा | बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं | घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं | आपके परिवार में तनाव का माहौल खत्म होगा | आज पढ़ाई से मन लगाने की जरूरत है | कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आप कोई नया बिजनेस शुरू सकते हैं, आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा | आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे | आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं, परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा | अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है | सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे | ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे | शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं | मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
सरकारी संस्थान के लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है | आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है | आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे | आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है | स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा | पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं | करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा | आज के दिन मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं, आप उन्हें कोई वाहन गिफ्ट कर सकते हैं | आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी | आज सोसायटी में किसी काम के लिये आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है | माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है | आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी | बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी | आज के दिन पानी में गंगाजल डालकर नहाएं, आपको ताजगी महसूस होगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं | आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है | आप लवमेट के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं | आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं | आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा | एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा | करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं | अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर