Category Archives:  Spiritual

सुखी जीवन का राज छुपा होता है महिला के हाथो की लकीरों में इन निशानों वाली औरते होती है भाग्यशाली

Aug 07 2019

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है और साथ ही हस्त रेखा शास्त्र को भी बहुत महत्व दिया जाता है यही वजह है की जब हम किसी ज्योतिषी के पास जाते है तो वह हमारी हथेली की लकीरो को देखकर हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बाते बता देता है, हमारे हाथो की लकीरों में कुछ ऐसे निशान होते है जो हमारे जीवन में धन, सुख शांति और यहाँ तक की हमारे भविष्य के बारे में भी बताते है, इन सभी बातो के साथ ही कुछ निशान ऐसे होते है की जो अगर किसी की हथेली में हो तो वो इंसान बहुत ही भाग्यशाली साबित होता है, पर आज हम सिर्फ महिलाओं के बारे में बात करेंगे आज हम कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताएंगे जो अगर किसी महिला के हाथ में हो तो वो महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है और उसके इन निशानों का प्रभाव उसके जीवन और उसके परिवार पर भी पड़ता है, जिससे उसके जीवन में खुशहाली और सुख शांति की कोई कमी नहीं रहती है, आइये जानते है वो कौनसे निशान है |


ऐसी महिलाये जिनकी हथेली में कमल या मछली की आकृति बनी होती है ऐसी महिलाये अपने जीवन में किसी किस्म की कमी महसूस नहीं करती है क्योंकि इनके जीवन में सुख सुविधा के हर साधन उपलब्ध होते है |

अगर किसी महिला के हाथ में ध्वज या रथ की आकृति बनी होती है तो उस महिला का पति कोई बड़ा अधिकारी होता है, और यदि किसी महिला के दांये हाथ में तराजू का निशान और बांये हाथ में हाथी या बैल की आकृति का निशान होता है तो उस महिला का पति एक बहुत ही अच्छा बिजनेसमैन होता है |



महिला के हाथ में पद्म, चक्र और शंख का निशान उस महिला के पुत्र के लिए बड़ा ही लाभदायक होता है, ऐसे निशान वाली स्त्री का पुत्र भविष्य में कोई बड़ा अधिकारी बनता है और सुखी जीवन जीता है |

जिस महिला की हथेली थोड़ी गुलाबी और उसकी हथेली में स्वास्तिक का निशान बनता है उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है |

ऐसी महिलाये जिनकी हथेली में त्रिभुज या फिर धनुष का निशान बनता है ऐसी महिलाओं का जीवन भी बड़ा खुशहाल और सुख शांति से भरा होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर