Category Archives:  Spiritual

सुबह उठकर सबसे पहले करे यह काम कामयाबी के खुलेंगे दरवाजे, जानिए

Aug 08 2019

Posted By:  Sunny

हर मनुष्य की यही चाह होती है की वो अपने जीवन में सुख समृद्धि हासिल करे, कामयाबी हासिल करे इसीलिए कुछ ऐसी चीजे होती है जिन्हे अगर मनुष्य अपने जीवन में अपनाये तो उसके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है, उसका जीवन सफलताओ से परिपूर्ण होने लग जाता है | आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आये है जिन्हे अगर आप भी अपने जीवन में अपनाएंगे तो आपको भी जल्द ही सफलता मिलने लगेगी और आप कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने लगेंगे, आइये जानते है वो कौनसे उपाय है |

हथेली को देखे




मान्यताओं के अनुसार ये उपाय बहुत लाभकारी माना गया है इसके लिए जब भी आप सवेरे उठे तो सबसे पहले अपने हाथ जोड़े और फिर अपने हाथो की लकीरो को देखे, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार हमारे हाथों में भगवान विष्णु, माँ लक्ष्मी और देवी सरस्वती का वास होता है |

चींटियों को डाले आटा


हमे रोज सवेरे चींटियों को आटा डालना चाहिए ये बहुत ही धर्म का काम है, चींटीओ को आटा डालने से जीवन में कामयाबी मिलती है और जाने अनजाने में किये गए कई पापो से भी छुटकारा मिलता है, इसीलिए चींटियों को आटा जरूर डाले इससे आपकी किस्मत जरूर बदलेगी और साथ ही सफलता के आड़े आनी वाली अड़चने भी दूर होगी |

पुष्प करे अर्पित

 
सुबह उठकर नहा धोकर भगवान की पूजा करे तो भगवान को ताजे पुष्प जरूर चढ़ाये, मान्यताओं के अनुसार भगवान को सवेरे ताजे और खुशबूदार पुष्प अर्पित करने से भगवान जरूर प्रसन्न होते है और हमारी मनोकामना जरूर पूरी करते है |

गाय को रोटी खिलाये 


हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया है और गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है इसीलिए सवेरे बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाये, इसके साथ ही रोटी में घी और चीनी या गुड़ डालकर गाय को खिलाये, रोज सवेरे गाय को रोटी खिलाने से देवी देवता भी प्रसन्न होंगे और जीवन में सफलता के द्वार खोलेंगे |

मछलियों को खिलाये आटे की गोलियां




मछलियों को आटे की गोलिया बनाकर खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसीलिए अगर आपके घर के आस पास कोई नदी या तालाब हो जिसमे मछलियां हो तो मछलियों को आटे की गोलिया जरूर खिलाये इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी |

पीपल के पेड़ पर चढ़ाये जल


पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास माना गया है इसीलिए सुबह नहा कर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाये और साथ ही पेड़ की पूजा भी अवश्य करे, इससे भगवान् विष्णु जरूर प्रसन्न होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर