Category Archives:  Spiritual

रसोईघर में अगर कर रहे है ये काम तो जल्द ही रोक दे वरना माँ लक्ष्मी हो सकती है नाराज, जानिए

Aug 08 2019

Posted By:  Sunny

रसोईघर हमारे घर का बहुत जरुरी अंग होता है, ये हमारे परिवार के हर सदस्य से जुड़ा होता है. और हमारे घर की औरतो का अधिकांश समय भी रसोई में ही गुजरता है, मान्यताओं के अनुसार रसोई में माँ अन्नपूर्णा का वास होता है इसीलिए साफ़ सफाई पर बहुत ध्यान दिया जाता है, कहा जाता है की अगर रसोईघर में गंदगी रहती है तो माँ अन्नपूर्णा भी कभी वहां निवास नहीं करती है | हमारे वास्तुशास्त्र में रसोईघर को लेकर कई चीजे बताई गयी है जैसे इसकी सही दिशा, इसकी साफ़ सफाई को लेकर नियम, इसीलिए रसोईघर में की गयी गलतियां हमारे ऊपर कई तरह से गलत प्रभाव डालती है जिससे कई बार है आर्थिक हानि भी उठानी पड़ जाती है, इसीलिए इन बातो का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है, तो आइये जानते है वो कौनसी बाते है |



  • अक्सर कुछ लोगो की आदत होती है की वो कई बार सरसोइघर में बने सिंक में ही ब्रश कर लेते है, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए, इसे बहुत ही अशुभ माना गया है ये घर में धन की हानि लाता है |
  • रसोईघर में हमेशा स्नान कर के ही प्रवेश करना चाहिए क्योंकि मान्यताओं के अनुसार पहले स्त्रियाँ रसोईघर में नहाने के पश्चात ही प्रवेश करती थी क्योंकि रसोईघर में माँ लक्ष्मी का वास माना जाता है और साथ ही भगवान को भोग लगाने के लिए बनाया भोजन भी पवित्र रहता है, इसीलिए रसोईघर में नहा कर ही प्रवेश करे |
  • रसोईघर में कभी भी झाड़ू,पोछा,जूते और चप्पल नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे माँ लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है |
  • कई बार रसोई में लगा नल खराब हो जाता है और उससे बून्द बून्द पानी टपकने लगता है अक्सर हम इस बात को नज़रअंदाज कर देते है लेकिन घर में टपकता नल सही नहीं माना जाता है, इसे धन की हानि का परिचायक माना गया है, इसीलिए अगर आप के घर में यदि नल टपकता है तो इसे फ़ौरन सही करवाए |



  • वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को बहुत ही शुभ माना गया है इसीलिए आपकी रसोई का निर्माण इस तरह से होना चाहिए की जब आप खाना बना रहे हो तब आप का मुँह पूर्व दिशा की और हो, इससे घर में सुख शांति तो आएगी साथ ही में घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा |
  • कई बार रात में खाना बनाकर और कहा कर सोने चले जाते है और जूठे बर्तनो को यूँ ही छोड़ देते है, ये बहुत ही गलत है रसोईघर में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज होती है और घर में परेशानी उत्पन्न होने लगती है, इसीलिए हमेशा बर्तन साफ़ सुथरे ही रखे |
  • रसोईघर में कभी भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए, कूड़ेदान को हमेशा रसोई से बाहर रखे और रसोई के कचरे को बाहर रखे कूड़ेदान में ही डाले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर