Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में दूर-दूर से सोने के लिए आती है महिलाएं, सोने से हो जाती है प्रेग्नेंट..जानिए रहस्य

Aug 09 2019

Posted By:  Anil

भारत में हिन्दू देवी देवताओं के कई बड़े और प्रसिद्ध मंदिर है और हर मंदिर की लोगो में अपनी-अपनी मान्यता और आस्था है | कई बार बीमारी का इलाज आसानी से नहीं मिलता और कई बार छोटे से उपाय  से ही बड़ी बीमारी दूर हो जाती है | भारत में धार्मिक लोग बहुत हैं जिन्हें भगवान में बहुत आस्था है और उसी के चलते वो कई बार अपनी बीमारी का इलाज भी कर लेते हैं |
 

आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारें में बता रहे है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे..

हिमाचल के मंडी जिला के लड़भडोल तहसील के सिमस गांव में एक देवी का मंदिर है, जहां ये मान्यता है कि नि:संतान महिलाओं के फर्श पर सोने से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है | यहां पर सिर्फ सोने से ही महिलाओं को संतान प्राप्ति हो सकती है | इस मंदिर के चमत्‍कारिक किस्‍सों की वजह से इस मंदिर को संतान दात्री भी कहा जाता है | माता सिमसा या देवी सिमसा को संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है |


नवरात्रों में होने वाले इस विशेष उत्सव को स्थानीय भाषा में सलिन्दरा कहा जाता है | नवरात्रों में नि:संतान महिलायें मंदिर परिसर में डेरा डालती हैं और रात को मंदिर के फर्श पर सोती है, ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं माता सिमसा के प्रति मन में श्रद्धा लेकर से मंदिर में आती है, माता सिमसा उन्हें सपने में मानव रूप में या किसी प्रतीक रूप में दर्शन देकर संतान का आशीर्वाद प्रदान करती है |


इस मंदिर में लोगो की बहुत आस्था है और इसी के चलते दूर-दूर से निसंतान दम्पति नवरात्री के दिनों में इस मंदिर अपनी पुकार लेकर आते है | और माता से संतान के रूप में आशीर्वाद पाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर