Category Archives:  Spiritual

दीपक जलाते समय रखे इन बातो का विशेष ध्यान, कभी नहीं होगा आर्थिक नुकसान...

Aug 09 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म मैं देवी देवताओ को प्रसन्न करने के लिए विशेष अर्चना पूजा की जाती है देवी देवताओ का गुणगान किया जाता है हमसे जाने अनजाने मैं पाप हुए है उनके लिए भगवान से माफ़ी मांगते है इससे हमारे मन को सुकून मिलता है हमारा मन शांत हो जाता है | पूजा अर्चना के दौरान घर मैं दीपक जलाने से घर का वास्तुदोष दूर होता है | दीपक जलाते समय आप कुछ बातो का ख्याल रखेंगे तो घर मैं सुख शांति के अलावा कभी भी आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा साथ ही देवी देवताओ का आशीर्वाद भी आपके ऊपर भी बना रहेगा और यदि आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते है तो आपके घर मैं सुख शांति के अलावा आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है | ऐसी कौन कौन सी बातें है आईये जानते है उन विशेष बातों के बारे मैं...


1 . खंडित दीपक का प्रयोग 
जब भी आप पूजा अर्चना करते है और दीपक जलाते है तो ये विशेष ध्यान रखे की आप कभी भी भूलकर भी खंडित दीपक(टुटा फूटा, गन्दा ) का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए | शुभ कार्य मैं कभी भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं किया जाता है ये बहुत ही अशुभ माना जाता है |
2 . सफ़ेद रुई या लाल धागे की बत्ती का प्रयोग 
अगर आप घी का दीपक जलाते है तो आप सफ़ेद रुई का प्रयोग करें और यदि आप तेल का दीपक जलाते है तो आप लाल धागे की बत्ती का प्रयोग करें | इस तरह से दीपक जलाना धार्मिक कार्यो मैं शुभ माना जाता है |


3 . सुख शांति का आवास 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर मैं सुबह और शाम को विधि पूर्वक दीपक जलाने से घर मैं हमेशा सुख शांति रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है |



4 . रोज दीपक जलाये 
घर मैं हर रोज दीपक जलाना चाहिए ध्यान रखे दीपक को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए, चावल या किसी अन्य चीज पर ही रख कर जलाना चाहिए ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न रहती और घर मैं हमेशा आर्थिक समृद्धि बनी रहती है |
5 . स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं दूर रहती है 
घर मैं घी का दीपक जलाने से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं दूर रहती है और दीपक हमेशा अलग अलग जलाना चाहिए, एक दीपक से दूसरे दीपक को नहीं जलाना चाहिए |


6 . इसलिए मांगे माफ़ी 
दीपक जलाते समय घी का दीपक हमेशा बायीं ओर जलाये और तेल का दीपक हमेशा दायी ओर ही जलाये अगर दीपका भूल से भुझ जाता है तो भगवान से माफ़ी मांगनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर