Category Archives:  Spiritual

अपने बुरे समय को अच्छे समय मैं कैसे बदले, जानिए भगवत गीता के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने बताया था अर्जुन को...

Aug 10 2019

Posted By:  Sanjay

इस दुनिया मैं हर मनुष्य अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है, व्यक्ति के जीवन मैं सुख दुःख का आना जाना लगा रहता है | ये सुख   दुःख का चक्र व्यक्ति के कर्मो के अनुसार चलता है यही कारण है की व्यक्ति की जिंदगी मैं कभी दुःख ज्यादा होते है तो कभी सुख, कुछ लोगो का जीवन हमेशा परेशानियों से भरा रहता है उनके जीवन से परेशानिया कम होने का नाम तक नहीं लेती है वो व्यक्ति इन परेशानियों से निकलने के लिए हर संभव प्रयास करते है मगर उनके जीवन मैं लगातार एक के बाद एक परेशानी आती जाती है और ये दौर काफी लम्बा चलता रहता है | इस बुरे दौर से छुटकारा पाने के लिए भगवत गीता मैं कुछ उपाय बताये गए है इन उपायों को करने से व्यक्ति इन परेशानियों से छुटकारा पा सकता है और अपने जीवन मैं खुशहाली ला सकता | आईये जानते है इन उपायों के बारे मैं...


* भगवान हरी का भजन :- यदि आप चाहते है की आपके जीवन मैं चल रही परेशानियों से आप छुटकारा पा लें तो आप हरी का भजन करना स्टार्ट कर दे | धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति का बुरा वक्त समाप्त हो जाता है और भगवान विष्णु अपने भक्त पर कृपा द्रष्टि बनाये रखते है आपका बुरा वक्त समाप्त हो जाएगा और आपके जीवन मैं सुख और समृद्धि का वास होने लग जायेगा |


* गीता का पाठ करना :- गीता को हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र ग्रन्थ माना जाता है और जो व्यक्ति गीता का नियमित रूप पाठ करता है उस पर कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है क्योंकि गीता को भगवान का साक्षात रूप माना गया है और जो व्यक्ति इस गीता मैं बताये गए नियमो का पालन करता है वो व्यक्ति जीवन मैं कभी भी दुखी नहीं रहता है उसे अपने मनचाहे फल की प्राप्ति जरूर होती है |



* तुलसी की पूजा करें :- हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी को देवी का रूप माना गया है | जिस घर मैं तुलसी का पौधा होता है उस घर का वातावरण हमेशा शुद्ध होता है और उस घर मैं रहने वाले व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहते है | केवल धर्म के अनुसार ही नहीं अपितु विज्ञानं के अनुसार भी  तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्त्व दिया गया है इसकी सुगंध वातावरण मैं मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर देती है और घर से नकारात्मक शक्तिया निकल जाती है और सकारात्मक शक्तियों का वास होता है |


* गाय की सेवा :- हिन्दू धर्म मैं गाय को माता के समान माना गया है जिस घर मैं गाय की पूजा होती है उस घर मैं किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है | गाय से  प्राप्त होने वाला दूध, गोबर, और मूत्र स्वास्थ्य की द्रष्टि से बहुत लाभदायक होता है | ऐसा कहा जाता है गाय के मूत्र का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर