Category Archives:  Spiritual

भगवान शिव के पूजन के समय जरूर करे इन मंत्रो का जाप, होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी, जानिए

Aug 11 2019

Posted By:  Sunny

हमारे प्राचीन वेदो और पुराणों में भगवान शिव को पालन और संहार का देवता माना गया है, भगवान शिव का कार्य सृष्टि में संहार कर के संतुलन लाना है, भगवान शिव ऐसे देवता है जिनकी जिनकी साधना सुर से लेकर असुर तक दोनों करते है, शिव जी की छवि ही कुछ ऐसी है, जो भी इन्हे पूजता है इनकी भक्ति में लीन हो जाता है, और भगवान शिव भी अपने भक्तो का पूरा ख्याल रखते है, अगर कोई मनुष्य सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है, सोमवार के दिन भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व है, सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है, इस दिन शिव की पूजा की जाती है, उनका जल से या दूध से अभिषेक किया जाता है कई लोग भगवान को प्रसन्न करने केलिए उपवास भी रखते है, लेकिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इन सभी चीजों के साथ कुछ उपाय भी किये जाये तो भगवान शिव आपसे जरूर प्रसन्न होंगे, आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्रो के बारे में बताने जा रहे है जिनका उच्चारण अगर आप भगवान शिव की पूजा में करेंगे तो भगवान शिव जरूर प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे |

धन प्राप्ति 




धन प्राप्ति के लिए आप शिव के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करे, इसके लिए आप भगवान शिव के सामने दीपक जलाकर एक रुद्राक्ष की माला के साथ जाप करे |

इच्छापूर्ति 
अगर आपकी मनोकामना है जो आप चाहते है की जल्द ही पूर्ण हो तो आप सोमवार के दिन भगवन शिव के मंत्र नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय: का जाप अवश्य करे |

खुशहाली 


जीवन में खुशहाली प्राप्त करने और जीवन में हो रही परेशानियों को समाप्त करने के लिए आप शिव के पूजन करने के साथ ही माता पार्वती का भी ध्यान करे और माता पार्वती के मंत्र ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय, ह्रीं ऐं ॐ का जाप करे |

दीर्घायु प्राप्त करने 
लम्बी उम्र प्राप्त करने, मृत्युयोग को टालने और जीवन में होने वाली दुर्घटना को समाप्त करने के लिए भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का बहुत महत्व है, इसीलिए प्रत्येक सोमवार इस मंत्र का जाप अवश्य करे, यह मंत्र कुछ इस प्रकार है ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥



पति की लम्बी उम्र के लिए 
जो महिलाये सोमवार के दिन शिव की पूजा करती है उनका जलाभिषेक करती है, उपवास करती है, ऐसी महिलाये भगवान शिव के पूजन के समय ॐ ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ॐ मंत्र का जाप अवश्य करे, इससे आपके पति की उम्र लम्बी होगी और वह दीर्घायु प्राप्त करेगा |

विवाह में बाधा समाप्त करने 


ऐसी कन्याए जिनके विवाह ने प्रायः बाधा उत्पन्न होती रहती है या विवाह में देरी होती है या विवाह नहीं हो रहा है तो ये लोग प्रत्येक सोमवार के दिन ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः मंत्र का जाप करे, इससे भगवान शिव आपको मनचाहा वर अवश्य प्रदान करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर