Category Archives:  LifeStyle

इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करे प्रेगनेंसी के दौरान, नहीं तो हो सकता है..

Aug 11 2019

Posted By:  Anil

महिलाओं की जिंदगी का वो सबसे अहम दिन होता है जब वो मां बनने वाली हो | दरअसल यह बहुत ही नाजुक समय होता है और इस दौरान अपने खानपान को लेकर बहुत ही सावधानी रखनी होती है |


क्योंकि इसका सीधा असर आने वाले बच्चे पर होता है | वैसे तो गर्भावस्था में अलग-अलग तरह की चीजों का सेवन करने की सलाह सभी को दी जाती है | लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए | आईये जानते है किन चीजों का सेवन प्रेग्नेसी के दौरान नहीं करना चाहिए-


प्रोसेस्ड मीट, अनपाश्चराइज्ड डेयरी प्रॉडक्ट्स में लिस्टेरिया नाम का जीवाणु पाया जाता है | इस जीवाणु से प्रेंग्नेंट महिला को मिसकैरेजी, स्टिलबर्थ और दूसरी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं | अत: इसका सेवन कदापि उचित नहीं है |


प्रेंग्नेंसी के दौरान बाजार का ताजा जूस नहीं पीना ही ठीक रहता है | दरअसल बाजार में बिना धुली हुई सब्जियों और फलों का जूस निकाला जाता है और इनमें पाया जाने वाला टोक्सोप्लाज्मा पैरासाइअट शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है | घर में ताजा फलों और सब्जियों का जूस निकाल कर पी सकते हैं |

प्रेंग्नेंसी के दौरान अंडा खाते समय भी ध्यान देना आवश्यक है | दरअसल अंडे में प्रोटिन, विटामिन और मिनरल होते हैं लेकिन अंडा खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह अच्छे से पका हुआ हो और यह बहुत ज्यादा पुराना न हो |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर