Category Archives:  Spiritual

इन आदतों की वजह से जीवनभर बनी रहती है गरीबी, कठिनाइयों की वजह बनती है ये आदते, जानिए

Aug 12 2019

Posted By:  Sunny

हमारे जीवन में फैलने वाली नकारात्मकता और परेशानियों की वजह कई चीजे होती है जो हम दिनचर्या में जाने अनजाने में करते है, ऐसी कई चीजे होती है जो एक दूसरे से जुडी होती है जिस वजह से किये गए किसी कार्य का प्रभाव हमारे जीवन पर अन्य तरह से पडता है और हम परेशानी से घिर जाते है और जीवन में कठिनाइया उत्पन्न होना शुरू हो जाती है, आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है जो आपके जीवन पर प्रभाव डालती है और जीवन में गरीबी बढ़ने का कारण बनती है साथ ही ये चीजे घर में ऐसे वास्तु दोष उत्पन्न करने लगती है जिनसे घर में धन का ठहराव भी नहीं हो पाता है, इसीलिए इन चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है तो आइये जानते है वो कौनसी चीजे है |

खाना झूठा छोड़ना




अक्सर कई लोगो की थाली में झूठा छोड़ने की बहुत गंदी आदत होती है ऐसे लोग चाव चाव में तो अपनी प्लेट में ज्यादा खाना रख लेते है और जब ये नहीं खा पाते है तो उसे कूड़े में फेक देते है, हिन्दू धर्म में अन्न को देवता माना गया है ऐसे में भोजन को कचरे में फेकना और झूठा छोड़ना अन्न का अपमान माना जाता है और ऐसे में भोजन का अपमान माँ लक्ष्मी को रुष्ट कर सकता है जिससे जीवन में गरीबी बनी रहती है |

रास्ते में गंदगी फैलाना 
आपने कई लोगो को देखा होगा जिनकी सड़क पर कचरा फेकने, बीच सड़क ऊपर थूकने की गंदी आदत होती है, हमे कभी भी बाहर इस तरीके से गंदगी नहीं फैलानी चाहिए, ऐसा करने के दो नुकसान है पहला तो ये की ऐसा करने से आपके सामने वाले इंसान की नज़रो में आपकी छवि बिगड़ती है और दूसरा यह की ऐसा करने से मनुष्य का चन्द्रमा और ग्रहण नीचे चले जाते है जिससे भाग्य में सभी अच्छे कार्य होना बंद हो जाते है, अर्थात दुर्भाग्य प्रारम्भ हो जाता है |

बिछौने पर गंदगी करना 
कई लोग जब सुबह उठते है तो वे अपने बिस्तर को वापस सही तरीके से नहीं जमाते है या सही तरीके से समेट कर नहीं रखते है, वे उसे ऐसे ही बिखरा हुआ छोड़ देते है, ये बहुत ही गलत है, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज हो सकती है क्योंकि माँ लक्ष्मी की प्रसन्नता के पीछे घर की साफ़ सफाई का भी बहुत बड़ा हाथ होता है |

पैरो का रखे ध्यान
आपने कई लोगो को देखा होगा जो अपने चेहरे के लिए कई प्रकार की क्रीम वगैरह इस्तेमाल करते है और ना जाने कितने प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करते है ऐसे लोग अपने चेहरे का तो पूरा ध्यान रखते है लेकिन वे अपने पैरो पर बिलकुल ध्यान नहीं देते है, गंदे पैरो से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते है इसीलिए हमेशा अपने पैरो की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान दे |

मेहमान है भगवान




आजकल के जमाने में अगर किसी के घर में कोई मेहमान आता है तो लोगो को ये एक आफत लगता है और वो उससे परेशान हो जाते है, चिढ़ने लगते है, हमारे हिन्दू धर्म में मेहमान को भगवान को दर्ज़ा दिया गया है, इसीलिए हमेशा मेहमान का सम्मान करे और उनकी सेवा करे, इससे माँ लक्ष्मी भी आपसे जरूर प्रसन्न होगी |

पेड़ पौधों का रखे ख्याल 
पेड़ पौधे हमारे जीवन का श्वषन तंत्र है ऐसे में इनका ख्याल रखना बहुत जरुरी है, पेड़ पौधे हमे जीवन में फल, फूल, छाया, और प्राणवायु देते है लेकिन बदले में कुछ नहीं लेते है | हमे अपने घर में और बाहर लगे पेड़ पौधों का ख्याल रखना चाहिए, जो मनुष्य पेड़ पौधों का ख्याल रखता है भगवन भी उनका ख्याल रखते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर