Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अगस्त 2019: आज गणपति जी इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Aug 13 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 14 अगस्त 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
उद्यमी या व्यवसायी कुछ योजनाएं बना सकते हैं | आप में से कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं | आप अपने संपर्कों को बढ़ाएंगे और कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे | आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा | आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है | घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा और शादी या जन्म या धार्मिक समारोह जैसे कार्यक्रम मनाया जा सकता है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
शत्रु लाख कोशिश करने के बाद भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | अपने काम की चीजों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है | आप एक दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे | आप खुद भी अपने जीवन के नियमों का ध्यान रखेंगे | पारिवारिक खुशियों का ध्यान रखेंगे | पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा | घर में कुछ परेशानी का माहौल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे | ग्राहकों से अच्छे संबंध बनेंगे | अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर काम करेंगे | आपके मान-सम्मान में वृद्धी होगी | बच्चों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आपके धन की वृद्धी होगी | सभी प्रकार के भौतिको सुखों का आनंद लेंगे | काम को बढ़ाने की नई प्लानिंग कर सकते हैं | बेकार की बातों में ध्यान न दें | बच्चों की प्रगति से आप खुश होंगे | पैसे ज्यादा खर्च होंगे जिस वजह से आप तनाव में रहेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
दिन अच्छा होगा | धन लाभ हो सकता है | कोट कचहरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है | आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा और लोकप्रियता हासिल करेंगे | लोगों से खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी | आपका पारिवारिक जीवन अच्छा होगा | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज इधर-उधर की भागदौड़ रहेगी | इसके बावजूद सफलता मिल सकती है | धैर्य से काम करें क्योंकि समय बुरा चल रहा है | आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा | आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे | दोस्त सहयोग करेंगे | कुछ लोगों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज भाग्य आपका साथ देगा आप समस्याओं का सामना कर पाएंगे | विदेशी कामों में भी लाभ मिलेगा | नए लोगों से बातचीत होगी | काम में सफलता मिलेगी | आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा | दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर काम करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | दिन प्रतिदिन की कामों पर ध्यान दें | निवेश करने के लिए दिन अच्छा है | जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें | अपनी सेहत का ध्यान रखें | बेवजह की बातों पर ध्यान न दें | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | आप बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना आपके लिए गलत साबित हो सकता है | रास्तें में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | इससे घबराएं नहीं अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें इससे आप मजबूत रहेंगे | अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
परिवार और संतान से खुशिया प्राप्त होंगी | आप उनके साथ किसी मनोरंजन के स्थान पर घूमने जा सकते हैं | आपकी समाजिक दायरे में वृद्धी होगी | आमदनी के नए साधन बनेंगे | आपको कार्य में लाभ मिलेगा | आपको कोई प्रपोज कर सकता है | नए संस्थआन से आपको बवलावा आएगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें | भाग्य पक्ष कमजोर लग रहा है | किसी को दिल दिखाने वाली बात न कहें | शिक्षा में सफलता हासिल करने के लिए समय अच्छा है | जीवनसाथी से दूरी हो सकती है | प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें वरना रिश्ता टूट सकता है |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, वरना बीमार हो सकते हैं | लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान है तो आज वह काम पूरा हो सकता है | विदेश यात्रा के लिए यह समय अनुकून नहीं है | आप अपने संतान से मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे | प्रेम संबंध में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें | रिश्ते में दरार आ सकती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर