Category Archives:  Spiritual

घर में रखे गंगाजल को अपवित्र करती है आपकी ये गलतियाँ, उठानी पड़ सकती है कठिनाइयाँ, जानिए

Aug 15 2019

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में शायद ही ऐसा कोई हो जिसे गंगा जल के महत्व के बारे में ना पता हो, गंगा नदी को परम पूज्य और पवित्र माना जाता है, हिन्दू धर्म में गंगा नदी को देवी माँ की संज्ञा दी गयी है, माना जाता है की गंगा नदी में एक बार स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते है और व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात उसकी अस्थियो का गंगा में विसर्जन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यो में, पूजा पाठ में गंगाजल प्रयोग में लाया जाता है, तथा किसी भी वस्तु की पवित्रता के लिए उसे गंगा जल से ही पवित्र किया जाता है | हम भी हमारे घरो में गंगाजल रखते है ताकि किसी भी शुभकार्य में, घर में सकारात्मकता फ़ैलाने ,आदि के लिए काम में ले सके, और वैसे भी घर में गंगाजल रखना बहुत ही शुभ माना गया है, लेकिन कई बार हम हमारे घर में गंगाजल तो रखते है लेकिन कुछ विशेष बातो की अनदेखी कर देते है, और इन बातो की अनदेखी हमें परेशानी में डाल सकती है जिससे हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए इन बातो का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है तो आइये जानते है वो कौनसी बाते है |



  • गंगाजल रखने के स्थान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की आश्यकता होती है, इसीलिए इसके आस पास के स्थान पर कभी भी मांस मदिरा का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए |
  • गंगाजल को कभी भी गंदे या जूठे हाथो से नहीं छूना चाहिए, इससे आप पाप के भागी बन सकते है |
  • आपने अक्सर लोगो को गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में रखते देखा होगा ये बहुत ही गलत है, क्योंकि गंगाजल को रखने के लिए हमेशा चांदी या ताम्बे के पात्र का ही उपयोग करना चाहिए |
  • गंगाजल को हमेशा पूजा घर में ही रखे क्योंकि घर में सबसे पवित्र स्थान वही होता है |
  • स्नान आदि करने के बाद ही गंगाजल को प्रयोग में लाना चाहिए और हमेशा स्वस्छ हाथो का ध्यान रखे |
  • गंगाजल को रखने की सही दिशा उत्तर-पूर्व अर्थात ईशान कोण को माना गया है इसीलिए गंगाजल ईशान कोण में ही रखे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर