Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अगस्त 2019: आज माँ लक्ष्मी करेंगी इन 07 राशियों पर धन की वर्षा! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Aug 15 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 16 अगस्त 2019 शुक्रवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और दोस्तों के साथ दौड़ धूप में बीतेगा, इसके पीछे धन खर्च भी होगा | आज सरकारी कामों में सफलता मिलेगी | दूर रहनेवाली संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे | यात्रा की संभावना है | अविवाहितों के लिए विवाह का योग है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
नौकरी पेशेवाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है | इस दिन लोग नए काम की शुरुआत करेंगे | आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा, साथ ही सरकारी लाभ मिलेगा | रूके हुए काम पूरे होंगे और दापत्य जीवन में मधुरता रहेगी | सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का दिन मिथुन राशि के लोग मानसिक चिंता में गुजरेगा | नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है | आज उच्छ पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उलझे, साथ ही प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें | इसके अलावा शरीर में उत्साह का अभाव रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन खान-पान का खास ध्यान दे | सही खान-पान नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है | खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा | आज के दिन नए काम की शुरुआत न करना आपके लिए लाभप्रद है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
दापत्य जीवन में आज कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं | जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है | पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है | विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा | सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी | स्वास्थ्य बना रहेगा | बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा | आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी | सभी मामलों में आज अनुकूलता का अनुभव होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
तुला राशि के लोग बिना बात के विवाद में न फंसे | बौद्धिक प्रवृत्तियां और चर्चा आज अग्रिम स्थान पर रहेंगी | आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे | स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं रहेंगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित करेगी | माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा | आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होगी | जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे | इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज मन शांत और प्रसन्न रहेगा | भाई- बहनों के साथ अधिक मेल- जोल रहेगा | नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं | दोस्तों आपसे मिलने आ सकते हैं, लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
विचार कर बोलने से बहुत सी मुसीबतों से आप बच सकते हैं | ऐसे में संयमित वाणी बोलने की कोशिश करें | स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा | शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूँजी निवेश के लिए आयोजन होगा | छात्रों का पढ़ने में मन नहीं लगेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी रहेगा | सगे- सम्बंधियों और मित्रों से मिलने का योग बन रहा है | आज आप चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे | नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन मीन राशि के लोग एकाग्रता का अनुभव करेंगे | धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा | कोर्ट- कचहरी के कामकाज में और किसी का जमानती होने के सम्बंध में सावधानी बरतने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर