Category Archives:  Spiritual

इस मंदिर में भक्तो पर आने वाले सकंट को लेकर स्वयं रोने लगते है भगवान, जानिए

Aug 16 2019

Posted By:  Sunny

जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान को पूजता है, मानता है तो ऐसे भक्तो की रक्षा के लिए भगवान हमेशा प्रस्तुत रहते है और अपने भक्तो की रक्षा करते है, उन पर आने वाली समस्या को पहले ही समाप्त कर देते है, आज हम आपको इस बात को साकार करे वाले एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहाँ अपने भक्तो पर आने वाली विपदा को लेकर खुद भगवान रोने लगते है |


दरअसल हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बने एक मंदिर की जहां भगवान भैरव की प्रतिमा है जो की बृजेश्वरी मंदिर में स्थापित है, यहाँ के लोगो का मानना है की जब भी यहां के लोगो पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो भगवान भैरव की मूर्ति में से आंसू टपकने लगते है और यहां के निवासियों को आने वाली मुसीबत का अनुमान लग जाता है |

हजारो साल पुरानी है प्रतिमा 




बृजेश्वरी मंदिर में स्थापित इस प्रतिमा के बारे में बताया जाता है की ये प्रतिमा 5 हजार साल पुरानी है, जब भी इस प्रतिमा से आंसू आने लगते है तो यहाँ के निवासी उस परेशानी को दूर करने के लिए भगवान भैरव की पूजा अर्चना करना शुरू कर देते है, और हवन आदि भी करते है, ऐसा माना जाता है की इससे भगवान उन पर आने वाली समस्या को पहले ही दूर कर देते है |

मनाई जाती है भैरव जयंती


जानकारी के अनुसार सन 1976 के आस पास कांगड़ा में भीषण अग्निकांड हुआ था जिसमे कई दुकाने agni की भेंट चढ़ गयी थी और भारी नुकसान हुआ था | उस दिन के बाद से ही यह नवंबर और दिसंबर माह के मध्य में हर वर्ष यहाँ कांगड़ा जयंती मनाई जाती है और मंदिर के पुजारियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर