Category Archives:  Spiritual

जिन व्यक्तियों मैं होती है ये 10 आदते वो होतें है भाग्यशाली, इनमे से कही आप तो नहीं...जानिए

Aug 17 2019

Posted By:  Sanjay

हमारा भारत देश विविधताओं वाला देश है और हमारे देश मैं लगभग दुनिया के सभी धर्मो के लोग निवास करते है और दुनिया के सभी धर्मो को समान समझा जाता है | हमारे भारत देश मैं सबसे ज्यादा लोग हिन्दू धर्म के लोग है | आज मैं आपको हिन्दू धर्म के गरुण पुराण के अनुसार कुछ ऐसी बातें बताने जा रहा हूँ जो इंसान को भाग्यशाली बनाती है | गरुण पुराण मैं व्यक्तियों की 10 आदते ऐसी बताई गयी है यदि ये आदते किसी व्यक्ति मैं होती है तो वो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है | गरुण पुराण के अनुसार ऐसा कहा जाता है की व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माण खुद करता है | वैसे आज के समय का व्यक्ति शास्त्रों और पुराणों मैं कम विश्वास करता है और अपने भाग्य को कोसता है मगर इन पुराणों मैं कही हुई बातो का पालन करें तो व्यक्ति अपना भाग्य का निर्माण खुद कर सकता है | ऐसी कौन कौन सी बातें बताई गयी है आईये जानते है इनको विस्तार से...


ये 10 आदते कर सकती है आपके भाग्य का निर्माण 

1 . जो व्यक्ति सुबह सुबह जल्दी सूर्योदय से पहले उठता है और व्यायाम करने जाता है वो व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है और उसकी आयु लम्बी रहती है और उसका शरीर हमेशा स्वथ्य रहता है उसे अपने जीवन मैं कभी भी गंभीर बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता है |
2 . ऐसे व्यक्ति जो कभी भी मेहनत करने से नहीं घबराते है और हमेशा लगातार मेहनत करते जाते है ऐसे लोगो को सफलता अवश्य मिलती है ऐसे लोग जीवन मैं कभी भी असफल नहीं होते है और हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करते है |


3 . ऐसा व्यक्ति जो अपने परिवार वालो और अपने मित्रो से हमेशा जुड़ा रहता है और अपने परिवार वालो का ध्यान रखता है उस व्यक्ति को सभी जगह सम्मान से देखा जाता है और उस व्यक्ति की सभी जगह तारीफ होती है |
4 . जो व्यक्ति समझदारी से काम लेता हो और पहले बात को सुनता हो फिर अपनी बात रखता हो ऐसा व्यक्ति हमेशा लोगो को अपनी बात समझाने का हुनर रखता है और ऐसे व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा होता है और ऐसे लोगो से उनके जीवन साथी भी हमेशा खुश रहते है |
5 . कई लोग ऐसे होतें है जो अपनी पर्सनल बातो को सभी को बता देतें है और बाद मैं खुद उन गलतियों के कारण परेशानियों से घिर जाते है इसलिए व्यक्ति को अपनी पर्सनल बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए और जो व्यक्ति अपनी पर्सनल बातें किसी को नहीं बताते है वो व्यक्ति परेशानियों से बचे रहते है |



6 . आपके पास वर्तमान मैं जो कुछ है आप उसी मैं खुश रहे | जो व्यक्ति ऐसा करते है वो हमेशा खुश रहते है | इंसान के दुःख का सबसे बड़ा कारण उसकी इच्छाएं होती है | यदि आप वर्तमान मैं जीते है तो आप हमेशा खुश रहेंगे और जो आपके पास है उसमे खुश रहना सीख ले |
7 . एक अच्छा और गुणवान व्यक्ति वही होता है जो किसी के सामने अपने गुणों का बखान नहीं करता है समय आने पर सभी लोग उसके गुणों को जान जाते है और जो व्यक्ति अपनी तारीफ़ खुद करता है ये एक अच्छे व्यक्ति की निशानी नहीं है |
8 . गरुण पुराण के अनुसार जो व्यक्ति छोटे और बड़े सभी का सम्मान करता है और सभी लोगो के सुख और दुःख मैं साथ रहता है ऐसा व्यक्ति हमेशा खुश रहता है और ऐसे व्यक्ति को सभी लोगो से प्रेम मिलता है और सभी उसकी कद्र भी करते है |


9 . जो व्यक्ति कभी मुसीबतो से नहीं घबराता है और हमेशा डटकर हर मुसीबत का सामना करता है ऐसे व्यक्ति को हमेशा सफलता मिलती है और ऐसा व्यक्ति अपने सपनो को जरूर पूरा करता है |
10 . जो व्यक्ति सभी गलत कामो से दूर रहता है और हमेशा धर्म के रास्ते पर चलकर धन कमाता और हमेशा अधर्म से दूर रहता है ऐसे ही व्यक्ति को श्रेष्ट पुरुष कहा गया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर