Category Archives:  Spiritual

शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय मिलेगा कष्टों से छुटकारा...जानिये

Aug 17 2019

Posted By:  Sanjay

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और शनिदेव की जिन लोगो पर कृपा होती है वो लोग मालामाल हो जाते है और शनिदेव की जिन लोगो पर बुरी द्रष्टि होती है वो लोग कंगाल हो जाते है | शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताये गए है यदि आप उन उपायों को करते है तो आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते है | वैसे तो शनिदेव को काला रंग और काले रंग के जानवर बहुत प्रिय है अगर आप इन जानवरो के लिए कुछ करते है तो आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते है इस लेख के माध्यम से मैं आपको शनि देव को प्रसन्न करने के लिए 5 उपाय बताऊंगा और आप यदि इन उपायों को भलीभांति करते है तो आपका बुरा वक्त समाप्त हो सकता है और आपके जीवन मैं बहार आ सकती है आपको ये उपाय शनिवार के दिन करने है | चलिए जानते है उन उपायों के बारे मैं...


शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को किये जाने वाले उपाय 

1 . पहला उपाय 


यदि आपका समय ख़राब चल रहा है और आपका हर काम  बिगड़ रहा है तो आप ऐसा करें शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के बाद एक गुलाब जामुन कौवा को खिलाये और शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें ऐसा करने से शनिदेव महाराज आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन मैं आ रही परेशानियों का अंत होगा |

2 . दूसरा उपाय 


शनिदेव को काले जानवरो से बहुत प्यार है और काला कुत्ता तो शनिदेव महाराज का प्रिय जानवर है | यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते है तो आप शनिवार के दिन किसी काले कुत्ते को सरसो के तेल का पराठा खिलाये ऐसा करने से शनिदेव महाराज बहुत प्रसन्न होतें है और आप पर शनिदेव की कृपा द्रष्टि भी बनी रहेगी और आप वैसे भी किसी भी दिन काले कुत्ते को रोटी खिला सकते है ऐसा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होतें है |

3 . तीसरा उपाय 


अगर आप शनिदेव महाराज की कृपा द्रष्टि प्राप्त  करना चाहते है तो आप शनिवार के दिन शनिदेव महाराज की पूजा करें सुबह के समय और शाम के समय हनुमान जी की पूजा करें ऐसा करने से शनिदेव महाराज शांत रहेंगे और आप पर हनुमान ही महाराज की भी कृपा द्रष्टि बनी रहेगी |



4 . चौथा उपाय 
अगर संभव हो तो आप शनिवार के दिन आप काले हाथियों को खाना खिलाये क्योंकि शनिदेव को काले रंग के जानवर बहुत प्रिय होतें है अगर आप ऐसा करते है तो शनिदेव महाराज की कृपा द्रष्टि आप पर बनी रहेगी 
5 . पांचवा उपाय 


शनिदेव की कृपा द्रष्टि पाने के लिए आप शनिवार के दिन एक कटोरी मैं सरसो का तेल लेकर उसमे अपना चेहरा देखे और फिर उस तेल को किसी जरुरत मंद व्यक्ति को दान कर दें ऐसा करने से शनिदेव आपसे बहुत प्रसन्न होंगे और आप पर चल रहा शनिदेव का प्रकोप समाप्त हो जायेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर