Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अगस्त 2019: आज गणपति जी इन 06 राशियों के सपने करेंगे साकार, जाने आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार..

Aug 20 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 21 अगस्त 2019 बुधवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | स्टूडेंट्स कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी | सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे | आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा | मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा | जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा | लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है | आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है | आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं | किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे | खीर बनाकर ब्राह्मण के घर दान करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है, इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है | किसी काम की गति धीमी हो सकती है, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे | कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए | सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है | जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |  

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे | इस राशि के जो लोग फ्रीलांस कार्य करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है | आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी | नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी | जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है | आपका मन उत्साह से भरा रहेगा | अगर आपकी बुक शॉप है, तो आज बिक्री में बढ़ोतरी होगी | मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे | प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा | दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी | धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी | कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे | नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे | इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद है, काम में सफलता सुनिश्चित होगी | माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा | साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है | इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा | काम में सफलता मिलेगी | आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे | आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए | माँ लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे | इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे | घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा | आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है | करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी, साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा | गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी | आपकी सेहत में उतार- चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है | आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए | आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं | आपकी मेहनत रंग लायेगी | दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | ब्राह्मण को चावल दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |  
आज आपको सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी | करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा | अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए | इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे | आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं | परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे | लेन- देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है | कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है | मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है | उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी | आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे | आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे | जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी | सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी | मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे | मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी | साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे | आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं | आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है | स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा | कोई नया काम करने के लिए सोच सकते हैं | दाम्पत्य जीवन में आज सलाह-मशविरा से आगे बढ़ेंगे | परिवार में  अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी | इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा | मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा | सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे | इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आज शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | आप से कुछ लोग प्रभावित होंगे | साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे | बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी | इस राशि के आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभ होने की संभावना है | माँ लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर