Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अगस्त 2019: आज माँ लक्ष्मी करेंगी इन 06 राशियों पर धन की वर्षा! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Aug 22 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 23 अगस्त 2019 शुक्रवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
निरंतर मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा | ग्रह स्थिति अनुकूल होने से राहत मिलेगी | आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं | दोस्तों के साथ समय बीतेगा | घर परिवार में किसी गंभीर विषय को लेकर चर्चा होगी |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
तनाव से मुक्ति मिलेगी | सोचे कार्य सहज पूरे होंगे | समय शुभ संकेतों से युक्त हैं | उन्नति के अवसर मिलेंगे, आया मौका न छोड़ें | किसी परिचित की मदद करना होगी | अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ कमायेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
समय की अस्थिरता कई अनुभव करवा देगी | अपनों की बेरुखी से दुखी होंगे | पारिवारिक किसी समस्या को सुलझाने में अहम भूमिका निभायेंगे | पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
उपयोगी समय का आभास होगा | जो लोग आप से दूर रहते थे, वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे | व्यापारिक पुछ परख बढ़ेगी | न्याय विभाग से जुड़े लोग नए अधिकार प्राप्त कर सकते हैं | राजनीति में उथल पथल बनी रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे | नए दोस्तों के साथ व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे | मोज-मस्ती में समय बीतेगा | वाहन सुख संभव है | अनाज तेजी मंदी और शेयर व्यवसाई लाभ अर्जित करेंगे |



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
प्रियजनों से भेट संभव है | संतान के विवाह समबंधित समस्या का समाधान होगा | राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है | धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं | जो आप चाह रहे थे, वैसा ही हो रहा है | शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है | अधिकारी वर्ग अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाह करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
अपनी बारी का इन्तजार करें, खर्च बढ़ेगा | जीवनसाथी का सहयोग कार्य को पूरा करेगा | बहनों में व्यवहार से परेशान रहेंगे | मेहमानों का आगमन संभव है | दिनचर्या में हुए बदलाव से खुश रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
पूरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करें | लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी | संतान सुख संभव है | विदेश यात्रा के योग हैं | समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें | मित्रों का सहयोग मिलेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
स्वास्थ पर ध्यान दें | जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी | व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी | बुरी संगत छोड़ दें | नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है | समय के साथ सब ठीक हो जायेगा |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
कार्यशैली को सुधारना होगा | सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में अवरोध आ सकते हैं | कई दिनों से जिस व्यक्ति की तलाश थी वो आज मिल सकता है | दिन मिश्रित फलदाई रहेगा |


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
किसी भी कार्य को करने से पहले समझें फिर करें | सप्रयोजन यात्रा लाभप्रद रहेगी | व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा | न्यायालयीन कार्य लंबित रहेंगे | संपति का बंटवारा करना तय है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर