Category Archives:  Spiritual

भगवान श्री कृष्ण के ये 5 गुण, ला सकते है आपके जीवन मैं बहार...जानिये

Aug 23 2019

Posted By:  Sanjay

मनुष्य का जीवन हर प्राणी के जीवन से सबसे उत्तम माना गया है | मनुष्य के जीवन मैं कई तरह की परेशानिया आती रहती है कभी ख़ुशी आती है तो कभी गम ऐसे ही जीवन भर कुछ न कुछ लगा रहता है मगर ये सारी चीजे हमारे कर्मो के ऊपर निर्भर करती है हम जैसा कर्म करेंगे वैसे ही फल भोगेंगे और फिर जब इन कर्मो के फल हमें मिलते है परेशानिया आती है तो हम भगवान को याद करते है | हमारे जीवन मैं कभी परेशानिया न आये और हम सही मार्ग पर चले इसीलिए हमें भगवान श्री कृष्ण के कुछ गुणों को अपने अंदर धारण कर लेना चाहिए ताकि हमारा जीवन सफल हो सके | चलिए जानते है भगवान श्री कृष्ण के गुणों के बारें मैं...


भगवान श्री कृष्ण 5 गुण जो बदल देंगे आपके जीवन को 



1 . गुरु का आदर करना 


आप सभी लोगो को ये तो पता है की भगवान श्री कृष्ण, श्री विष्णु जी के अवतार है लेकिन जब भी वो संसार को कुछ सन्देश देने के लिए एक नए अवतार मैं आये उन्होंने हमेशा ही अपने गुरु का आदर किया, अपने गुरु को सम्मान दिया और उनके सिखाये हुए हर मार्ग को अपने जीवन मैं धारण किया | अगर व्यक्ति को जीवन मैं सफलता प्राप्त करनी है तो अपने गुरु का आदर जरूर  करें |

2 . माता और पिता को हमेशा सम्मान देना 


भगवान श्री कृष्ण को मईया यशोदा जी और नन्द जी ने पाला था मगर भगवान श्री कृष्ण के असली माता पिता देवकी और वासुदेव थे | भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन मैं दोनों माताओ और पिताओ को बराबर का दर्जा दिया और उनकी हर बात को माना | हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से ये सीखना चाहिए की इस संसार मैं माता और पिता से बढ़कर कोई नहीं होता है इसलिए हमेशा ही उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें खुश रखना चाहिए |

3 . मित्रता 


आप सभी लोग कृष्ण और सुदामा की मित्रता से परिचित तो होंगे ही भगवान श्री कृष्ण ने मित्रता को सबसे ऊपर  रखा उन्होंने कभी भी गरीबी और अमीरी को बीच मैं नहीं आने दिया | श्री कृष्ण अपने मित्र के  लिए सम्पूर्ण प्रेम भाव से समर्पित थे और हमेशा ही उन्होंने अपनी मित्रता की कदर  की  इसलिए हमें भी भगवान श्री कृष्ण  के इस गुण को अपने अंदर धारण करना चाहिए और अपनी मित्रता को  दिल से निभाना चाहिए |

4 . सच्चा प्रेम 


आप सभी लोग कृष्ण और राधा के प्रेम से परिचित होंगे | भगवान श्री कृष्ण, राधा जी को बहुत ज्यादा प्रेम करते थे मगर राधा जी के अलावा वृंदावन मैं और भी गोपिया थी और श्री कृष्ण से प्रेम करती थी भगवान श्री कृष्ण ने उनके प्रेम को हमेशा ही सम्मान दिया ये श्री कृष्ण का गुण हमें सीखना चाहिए और हमेशां ही सच्चे प्रेम की कदर करनी चाहिए और प्यार और सम्मान देना चाहिए |


5 . मोह से ऊपर उठना और सही राह पर चलना 


भगवान श्री कृष्ण ने हमें सत्य का मार्ग भी दिखलाया है | जब महाभारत का युद्ध चल रहा था तब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि जो तुम्हारे सामने खड़ा है वो तुम्हारा शत्रु है और तुम्हे सत्य कि राह पर चलते हुए अपना कर्म करना चाहिए और किसी का भी पक्ष नहीं लेना चाहिए | जो सही व्यक्ति है उसे हमेशा सही कहना चाहिए और जो गलत व्यक्ति है उसे हमेशा गलत ठहराना चाहिए | अगर आप भी श्री कृष्ण के इस गुण को अपने अंदर धारण करते है तो आपके घर मैं होने वाले विवाद समाप्त हो जायेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर