Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 अगस्त 2019: सूर्य देव की कृपा से इन 07 राशियों के सपने करेंगे साकार! बाकि रहें सावधान, जानिए..

Aug 24 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 25 अगस्त 2019 रविवार का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है | परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे | इस राशि के व्यापारी को अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा | पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है | आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा | शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा | माता-पिता का आशीर्वाद लें,पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे | आज आपको सबका पूरा साथ मिलेगा | ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे | लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा | आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | इस राशि के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन फेवरेबल है | आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे | मंदिर में फल दान करें,आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं | आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं | जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी | आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है | शिवलिंग पर दूध अर्पित करें,आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी |
 
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे | आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है,जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | पैसों को लेकर भी आपको कुछ चिंता हो सकती है | ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलने की संभावना है | सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज गति में गाड़ी चलाने से बचें | छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें,आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको अपना मन शांत रखना चाहिए, शांत मन से आपका काम आसानी से पूरा होगा | पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए | किसी पुरानी बात से आप तनाव में आ सकते हैं, बेहतर होगा कि किसी भी चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा विचार ना करें | घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा | इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका काम आसानी से पूरा होगा | 



कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा | घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए  कारगर साबित होगी | इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है | थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी कंपनी में जॉब मिल सकती है | किसी ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज घर पर अचानक से कई रिश्तेदार आ सकते हैं,जिससे घर के माहौल में चहल-पहल बनी रहेगी | किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा | आज मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलने की उम्मीद है | बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी | शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे | आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं | आज कुल लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं | आपको जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी | आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है | आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे | आपको किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है | चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपको परिवार में नई जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे | साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरी मदद मिलेगी | आपके सभी कामों की प्लानिंग सफल होगी | अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है | साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा | ऑफिस में रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे | सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे | मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी | 

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप ज्यादातर समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे | आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है | आपका पैसा कहीं रुक सकता है | आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे |ऑफिस में काम थोड़ा ज्यादा हो सकता है | किसी काम में अनुमान से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है,जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं | गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे | सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे | आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा | रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी | आपको प्रसिद्धि मिलेगी | आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी | आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे | आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी | मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, आपके सभी काम बनेंगे | 


मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप ऑफिस में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे | आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है | मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है | इस राशि के छात्र नई गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं | आपको अपने काम के लिए बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा | आज बिना किसी अड़चन के सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है | आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे | दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है | शिवलिंग को प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर