Category Archives:  Spiritual

हथेली में बनी यह कमाल की रेखा बताती है जीवन में मान सम्मान और धन मिलेगा या नहीं, जानिये

Aug 26 2019

Posted By:  Sunny

ऐसा माना जाता है की कुछ विद्वान ऐसे है जो मनुष्य के रंग रूप को देखकर उस व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बता सकते है, लेकिन अगर मनुष्य के भविष्य के बारे में बात की जाये तो मनुष्य के हाथ की रेखाओ में इतनी क्षमता होती है की ये मनुष्य के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे कई राज खोल देती है, हस्तरेखा विज्ञान इन्ही रेखाओं से जुड़ा है, हस्तरेखा विज्ञान में हाथ की रेखाओ को देखकर विद्वान हमारे भविष्य के बारे में कई बाते बताते है |

ज्योतिषशास्त्र के एक प्रसिद्ध विद्वान की माने तो हमारे हाथ में मौजूद सूर्य रेखा ऐसी रेखा है जो जीवन के कई राज खोलती है, इस रेखा की मदद से यह पता लगाया जा सकता है की हमे जीवन में मान सम्मान मिलेगा या नहीं, जीवन में धन धान्य के सुख की प्राप्ति होगी या नहीं, आइये जानते है हथेली में सूर्य रेखा होने और ना होने के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ते है |




1. हथेली में सूर्य रेखा का होना बहुत ही शुभ माना जाता है, हथेली में इस रेखा का दोषरहित होना व्यक्ति को मान सम्मान के साथ उचाईयो पर पहुँचाता है |

2. जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा नहीं होती है वह अपनी जीवन में बहुत कठिनाइयाँ झेलता है, उसे जीवन में मान सम्मान बहुत मुसीबती के बाद मिलता है, और उसके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है |

3. सूर्य रेखा का लम्बा होना एक सुखी जीवन को इंगित करता है, वहीँ इसका ना होना कठिनाइयों का सबब बनता है |

4. सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है, स्वास्तिक का सूर्य रेखा पर होना शुभता लाता है |

5. सूर्य रेखा का तरंग के रूप में होना अशुभ माना जाता है, जिस व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा इस आकार की होती है, वह व्यक्ति किसी एक बात या चीज पर टिक कर नहीं रह पाते है |

6. हथेली पर बनी सूर्य रेखा पर यदि गणित के गुणा के निशान की आकृति हो तो यह बहुत कठिनाइयाँ उत्पन्न करती है क्योंकि इस निशान की वजह से व्यक्ति दुःख ही पाता है और यह व्यक्ति के कमजोर मनोबल की निशानी होता है |

7. सूर्य रेखा रिंग फिंगर के नीचे होती है जहां सूर्य पर्वत होता है, यहां स्थित खड़ी रेखा सूर्य रेखा होती है, यह रेखा सूर्य पर्वत से नीचे से सीधे हृदय की और जाती है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर