Category Archives:  Spiritual

हरतालिका तीज व्रत रखने से मिलता है सच्चा जीवनसाथी, होती है पति की आयु लम्बी, जाने इस व्रत को रखने की पूरी विधि...

Aug 28 2019

Posted By:  Sanjay

हरतालिका व्रत पुरे भारत देश मैं रखा जाता है | इस व्रत को शादीशुदा महिलाये और कुवांरी लड़की रखती है | ऐसा कहा जाता है इस व्रत को जो शादीशुदा महिला रखती है उसके पति की आयु बढ़ती है और अगर ये व्रत कुवांरी लड़की रखती है तो उसे सच्चा जीवनसाथी मिलता है | भारत के कई राज्यों मैं इस व्रत को "तीजा" के नाम से जाना जाता है |  हरतालिका का ये व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन आता है और अगर इस वर्ष देखा जाए तो ये व्रत सितम्बर महीने की 1 तारीक को है |


"हरतालिका तीज व्रत " 1 सितम्बर यानी रविवार के दिन का है और इस व्रत का शुभ मुहूर्त सुबह 5 : 27 से 7 : 52 तक का है जबकि शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 17 : 50 से 20 :09 तक ही है | इसलिए आप सभी लोग शुभ मुहूर्त का ध्यान रखे और शुभ मुहूर्त मैं ही पूजा करें |

माता गोरी और भगवान शंकर की पूजा की जाती है 



हरतालिका तीज का व्रत माता गोरी और भगवान शंकर के लिए रखा जाता है | इस व्रत को रखने की ऐसी मान्यता है की इस व्रत को जो भी महिलाये रखती है उनके पति की आयु लम्बी हो जाती है और जो भी कुंवारी लड़की हरतालिका का व्रत रखती है उसे मनचाहा और अच्छा जीवन साथी मिलता है | इसलिए महिलाये और लड़किया इस व्रत को रखती है और ये व्रत पुरे देश मैं रखा जाता है |


हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि 

* इस व्रत मैं माता गोरी, शिवशंकर और गणेश जी की पूजा की जाती है | पूजा करने से पहले इन तीनो देवी और देवताओ की प्रतिमा मिटटी से बनायीं जाती है और फिर इनकी प्रतिमा को चौकी पर रखा जाता है | अगर आप भी ये व्रत करो तो मिटटी की मूर्ति अपने हाथो से जरूर बनाये उसके बाद पूजा करें |

* हरतालिका तीज वाले दिन आप सुबह स्नान करके चौकी लगा दे फिर उसके ऊपर लाल कपडा बिछा कर सके ऊपर इन तीनो की मिटटी से बानी हुई मूर्तियों को रख दे |


* चौकी के ऊपर आप फल, फूल, घी का दीपक, रख दे उसके बाद आप पूजा करना शुरू करें | पूजा शुरू करने से पहले आप गोरी माँ को सुहागनों का सामान अर्पित करें और उसके बाद आप इन तीनो की आराधना करें |

* पूजा पूरी होने पर आप आरती जरूर करें और फिर उसके बाद इनको चढ़ाया गया भोग लोगो मैं प्रसाद के तौर बाँट दें | व्रत पूर्ण होने के एक दिन बाद आप इन भगवानो की प्रतिमाओं को किसी नदी के साफ़ पानी मैं प्रवाहित कर दे |


हरतालिका तीज का व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है | अगर आप इस व्रत को करती है तो ये अवश्य ध्यान रखे व्रत के दौरान किसी भी प्रकार का खाना न खाये और पुरे दिन माता गौरी की अराधना ही करें ये व्रत अगले दिन सुबह तोडा जाता है | हालाँकि कुछ महिलाये शाम के समय माता गोरी की पूजा करने के बाद खाना खा लेती है | आप अपने अनुसार ही व्रत करें और ये व्रत रखना बहुत ही शुभ और फलदायक होता है इसलिए आप ये व्रत जरूर करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर