Category Archives:  Spiritual

पंचदेव की पूजा करते समय रखे विशेष बातों का ध्यान, मिलेगा आपको हर परेशानी से छुटकारा...जानिए

Aug 28 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म मैं अपने देवी और देवताओ की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है | अपने देवी देवतो को प्रसन्न करने के लिए हिन्दू धर्म मैं पूजा की जाती है | पूजा करने से मनुष्य को मानसिक शांति और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है | पूजा करने से इंसान भगवान से जुड़ जाता है और भगवान भी अपने भक्तो की हर मनोकामनाएं पूर्ण करते है | अगर आप किसी भी देवी या देवता की पूजा करते है तो आपको पूजा विधि का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है | यदि आपको पूजा विधि का ज्ञान नहीं है तो आपकी पूजा सफल नहीं होगी और आपके देवी या देवता आपसे नाराज हो सकते है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे मैं बताएँगे जिनका पूजा के दौरान विशेष ख्याल रखा जाता है | चलिए जानते है उन बातो के बारें मैं...


पूजा के दौरान रखे इन बातो का विशेष ध्यान 

1 . पूजा करते समय आप घी या तेल का दीपक जरूर जलाये | बिना दीपक जलाये पूजा सफल नहीं मानी जाती है | दीपक जलाने से मंदिर मैं एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश फैलता है जो की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देता है | इसलिए पूजा के दौरान दीपक जरूर जलाये |


2 . दीपक जलने के बाद से कम से कम आधा घंटे तक दीपक जरूर जलना चाहिए और जब भी दीपक जलाये तो भगवान का नाम लेकर ही जलाये पूजा के दौरान ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है |

3 . जब कभी भी आप मंदिर मैं जाकर पूजा करें तो आप भगवान की रखी हुई मूर्ति की परिक्रमा जरूर करे ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है | सूर्य भगवान की परिक्रमा 7 बार , श्री गणेश की परिक्रमा 3 बार और विष्णु जी की 4 बार और शिवजी की आधी परिक्रमा जरूर करें |



4 . श्री गणेश, भगवान विष्णु , माँ दुर्गा, शिवजी और सूर्य भगवान इन सभी को पंचदेव कहा गया है  और पूजा घर मैं इन पांचो मैं से किसी एक की मूर्ति या तस्वीर होना बहुत जरुरी है या फिर आप इन पांचो की तस्वीर भी घर मैं एक साथ रख सकते है |

5 . शिवजी की पूजा करते समय आप इनको कभी भी भूलकर भी सिंदूर अर्पित न करें और न ही तुलसी के पत्ते शिवजी को कभी भी चढ़ाये | और भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाये जाने चाहिए और गणेश जी को पूजा के दौरान दुर्व घास जरूर चढ़ानी चाहिए |


6 . पूजा करने से पहले स्नान जरूर करे और साफ़ सुथरे वस्त्र धारण करके ही पूजा करें |

7 . जब भी आप घर मैं पूजा करें तो अपने इष्ट देव को जरूर याद करें और इनका नाम लेने के बाद ही पूजा आरम्भ करें और एक नारियल जरूर पूजा घर मैं रखे |

8 . पूजा घर की रोजाना साफ़ सफाई जरूर रखे और मंदिर मैं गंगाजल जरूर छिड़के |

9 . रात के समय मैं पूजा घर को बंद करके ही सोना चाहिए या फिर भगवान की मूर्ति को कपडे से ढक दें |


10 . रोज सुबह और शाम तुलसी के पास दीपक जरूर जलाये | ऐसा कहा जाता है की रोज तुलसी के पास दीपक जलने से घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर