Category Archives:  Spiritual

मणिबंध रेखा बताती है उम्र का राज, अगर आपके हाथ में इतनी मणिबंध रेखा है तो आपकी उम्र... जानिए

Aug 28 2019

Posted By:  Sunny

ज्योतिषशास्त्र में हस्तरेखा के अध्ययन से मनुष्य के बारे में कई बाते पता लगाई जाती है जैसे उसका भविष्य, स्वभाव, घटनाये, हस्तरेखा से भविष्य देखने का क्रम बहुत ही लम्बे समय से चला आ रहा है और कई लोग इसे आज भी मानते है, हस्तरेखा शास्त्र की तरह ही समुद्रशास्त्र भी एक विधा है जिसमे शरीर के अंगो के आकार, रंग और बनावट को देखकर कई चीजे बताई जा सकती है |




 हमारे हाथ में हथेली के नीचे कलाई पर कुछ रेखाएं बनी होती है इन्हे समुद्रशास्त्र में मणिबंद कहा जाता है, इस रेखाओ को देखकर मनुष्य के भविष्य उसकी उम्र आदि कई चीजों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है, पुरुषो में इस रेखा को दांये हाथ में देखा जाता है और वही स्त्रीओ में इस रेखा को बाए हाथ में देखा जाता है, समुद्रशास्त्र की माने तो इन रेखाओ के अध्ययन से मनुष्य के सुख दुःख और भी कई चीजों को उजागर किया जा सकता है,  तो आइये जानते है मणिबंद से जुड़े रहस्यों के बारे में |


सूंदर और सुदृढ़ मणिबंध रेखा बहुत ही शुभ मानी जाती है क्योंकि ये सौभाग्य लाती है, इस रेखा का हाथ में पूरी तरह से बना होना जीवन में सुख शांति और सम्पन्नता लाता है और यदि यह रेखा बीच बीच में टूटी होती है तो दुर्भाग्य लाती है |

कलाई में आमतौर पर दो या तीन रेखाएं पायी जाती है लेकिन यदि किसी की कलाई पर एक ही मणिबंध रेखा हो तो यह बहुत ही अशुभ है क्योंकि एक मणिबंध रेखा कम उम्र का संकेत देती है, ऐसा व्यक्ति अल्पायु प्राप्त करता है, लेकिन अगर व्यक्ति की हस्तरेखा प्रबल हो तो इसका प्रभाव खत्म हो जाता है |

कलाई में तीन मणिबंध रेखाओ को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि ये दीर्घायु को प्रतीक माना जाता है, लेकिन अनिष्ट रेखाओ के प्रबल होने पर मणिबंध रेखाओ का प्रभाव कम होने लगता है |

यदि मणिबंध रेखा मणिबंध स्थान से निकल कर केतु पर्वत तक पहुंच जाती है तो यह धन लाभ को दर्शाती है इसकी वजह से विभिन्न प्रकार के स्त्रोत जैसे लाटरी, शेयर, सट्टे आदि से धन लाभ की संभावना अधिक रहती है |

यदि मणिबंध रेखा कलाई से निकल कर जीवनरेखा से मिल जाती है तो ऐसे लोग विदेश में नाम ऊँचा करते है |

यदि किसी की मणिबंध रेखा मणिबंध स्थान से निकल कर हथेली में सूर्य पर्वत से मिल जाती है तो ऐसे व्यक्ति राजनीति में अपना नाम चमकाते है |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर