Category Archives:  Spiritual

भगवान विष्णु की बरसेगी आप पर कृपा, मिलेगा मनचाहा फल, गुरूवार के दिन रखे इन बातो का विशेष ध्यान...जानिये

Aug 28 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म मैं सभी देवी देवताओ मैं भगवान विष्णु को संसार का पालनहार माना जाता जाता है | पुरे संसार का कल्याण करने वाले भगवान विष्णु की कृपा यदि किसी मनुष्य को प्राप्त हो जाती है तो समझो उस व्यक्ति का तो जीवन ही सफल हो गया | भगवान विष्णु अपने जिन भक्तो से प्रसन्न होते है उन भक्तो को कभी भी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और हमेशा ही जीवन मैं सुख और समृद्धि बनी रहती है | गुरूवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्त्व है | इसलिए आप जब भी भगवान विष्णु की पूजा करे तो कुछ बातो का विशेष ख्याल रखे | ऐसी कौन कौन सी बातें है आईये जानते है इनके बारे मैं...


गुरूवार के दिन रखे इन बातो का विशेष ख्याल 



* गुरूवार के दिन जब भी आप भगवान विष्णु की पूजा करें तो केले के पेड़ की पूजा जरूर करें क्योंकि शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है की केले के पेड़ मैं भगवान विष्णु का वास माना जाता है | इसलिए केले के पेड़ की पूजा जरूर करें |

* यदि आप गुरूवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत करते है तो आप पीले वस्त्र धारण जरूर करें और पीली वस्तुओ का दान करें | ऐसा माना जाता है की गुरूवार के दिन पीली वस्तुए दान करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होतें है और आपको उन वस्तुओं का कई गुना फल प्राप्त होता है |


* अगर आपकी कुंडली मैं बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आप बृहस्पति बार के दिन भगवान विष्णु का व्रत जरूर करें और लोगो को भगवान विष्णु की कथा पढ़ कर जरूर सुनाये |

* अगर आपकी कुंडली मैं गुरु दोष है तो आप गुरूवार के दिन पीला कनेर शिवलिंग पर अर्पित जरूर करें और भगवान शिव की आराधना जरूर करें | ऐसा करने से आपकी कुंडली मैं से गुरु दोष समाप्त हो जायेंगे |

* गुरूवार के दिन आप भगवान विष्णु को आप भीगे चने और गुड़ का भोग जरूर लगाए यदि आप भीगे चने न ले सके तो चने की दाल और गुड़ का भोग जरूर लगाए ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे अति प्रसन्न होंगे और आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी |


इन सभी बातों को यदि आप गुरूवार के व्रत के दौरान याद रखेंगे तो आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप बना रहेगा और आपके जीवन मैं आने वाली सभी परेशानिया समाप्त हो जाएँगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर