Category Archives:  Spiritual

ये है गणेश जी महाराज के प्रसिद्ध मंदिर, इन मंदिरो के दर्शन मात्र से कट जाते है सारे दुःख दर्द...जानिये

Aug 29 2019

Posted By:  Sanjay

हिन्दू धर्म मैं गणेश जी महाराज की बहुत मान्यता है क्योंकि गणेश जी महाराज अपने भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करते है | सभी देवी देवताओ मैं किसी भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी महाराज की पूजा की जाती जाती | गणेश जी महाराज को सभी देवी देवताओ मैं सबसे प्रथम पूजा जाता जाता | अगर किसी व्यक्ति पर गणेश जी महाराज की कृपा होती है तो उस व्यक्ति को कभी भी किसी भी प्रकार का दुःख नहीं होता है | उस व्यक्ति की सारी परेशानियों को गणेश जी महाराज दूर कर देते है | यूँ तो पूरे संसार मैं गणेश जी महाराज के मंदिर है मगर कुछ मंदिर ऐसे भी है अगर कोई व्यक्ति इन मंदिरो के दर्शन करता है तो उसके सारे दुःख संकट कट जाते है | इन मंदिरो की बहुत ज्यादा मान्यता है इसी कारण लाखो लोग इन मंदिरो के दर्शन करने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते है | गणेश जी महाराज के ऐसे कौन कौन से मंदिर है आईये जानते है इनके बारे मैं विस्तार से...


1 . श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई, महाराष्ट्र  


भगवान श्री गणेश जी का त्यौहार " गणेश चतुर्थी " मुंबई मैं बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है | मुंबई मैं गणेश जी का श्री सिद्धिविनायक मंदिर बहुत प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है | दुनिया के सभी मंदिरो मैं इस मंदिर का नाम सबसे ऊपर आता है | ऐसा कहा जाता है की इस मंदिर का निर्माण एक निसंतान महिला ने करवाया था | इस मंदिर के दर्शन के लिए बड़े बड़े सुपर स्टार माता टेकने आते है और मुंबई से ही नहीं बल्कि दुनिया की हर जगह से लोग यहाँ इस मंदिर के दर्शन करने आते है |



2 . कनिपकम विनायक मंदिर, चित्तूर, आंध्रप्रदेश 


भक्तो के सभी संकट दूर करने वाले और सबकी मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री गणेश जी का कनिपकम विनायक मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर मैं मैं स्थित है | ये मंदिर नदी के बीचो बीच बना हुआ है इस मंदिर के बारें मैं ऐसा कहा जाता है की जो भी भक्त इस मंदिर के दर्शन करने आता है उसके सभी विघ्न दूर हो जाते है | इस मंदिर का निर्माण 11 वीं सदी मैं चोल राजा कुलोत्तुंग चोल प्रथम ने करवाया था |

3 . मधुर महागणपति मंदिर, केरल 


भगवान श्री गणेश का ये मंदिर केरल मैं स्थित है | इस मंदिर के बारें मैं ऐसा कहा जाता है की सर्वप्रथम यहाँ शिव भगवान का मंदिर था लेकिन पुजारी के छोटे बेटे ने इस मंदिर की गर्भ गृह की दीवार पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया और धीरे धीरे इस प्रतिमा का आकर बढ़ने लगा और ये प्रतिमा और मोटी होती चले गयी | उस समय से ही ये भगवान श्री गणेश जी का मंदिर बहुत ही ख़ास माना जाता है |

4 . श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे, महारष्ट्र 


श्री गणेश जी महाराज का ये मंदिर "श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर" भक्तो की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है | गणेश जी महाराज का ये मंदिर महाराष्ट्र के पुणे मैं स्थित है | इस मंदिर को देश का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है और इस मंदिर के ट्रस्ट को देश का सबसे अमीर का ख़िताब भी मिल चुका है | इस मंदिर के निर्माण के पीछे ऐसा कहा जाता है की मंत दगडूशेठ ने अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई ने अपना एकलौता बेटा खो दिया फिर उसके बाद उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया और भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना करवाई | गणेश चतुर्थी के मोके पर इस मंदिर मैं लाखो संख्या मैं लोग इक्कठा होते है और इस त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से मानते है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर